सहरसा में चार साल की बच्ची को गोली लगने के मामले में खुलासा हुआ है। पुलिस की पूछताछ में बच्ची के पिता कहा कि उनसे गलती से गोली चल गई, जिससे बच्ची घायल हो गई। बच्ची फिलहाल जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची के सिर से गोली आर-पार हुई है। घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र की है। घायल बच्ची की पहचान मधुरा गांव निवासी विकास शर्मा की 4 वर्षीय बेटी संजना कुमारी के रूप में हुई है। संजना अपने दो भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। सहरसा थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध हथियार रखने के मामले में भी कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान की 2 तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा घटनाक्रम.. खेलने के दौरान गोली मारकर आरोपी फरार
सौरबाजार थाना क्षेत्र में सुबह के समय 4 साल की बच्ची संजना अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची के सिर में गोली लगी। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची को तत्काल निजी क्लीनिक ले गए। निजी क्लीनिक के डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची की स्थिति बेहद नाजुक है। गोली सिर के आर-पार हुई है। डॉग स्क्वायड और पुलिस टीम ने किया खुलासा
सहरसा के हेडक्वार्टर डीएसपी धीरेंद्र पांडे ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे सौर बाजार थाना के प्रोबेशनल डीएसपी खालिद हयात को घटना की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस अधीक्षक हिमांशु को जानकारी दी गई और उनके निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। डॉग स्क्वायड और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। गलती से ट्रिगर दबने की बात कही
जांच के दौरान पुलिस ने बच्ची के पिता विकास कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि घर में रखे देसी पिस्टल से छेड़छाड़ के दौरान गलती से ट्रिगर दब गया, जिससे गोली चल गई और उनकी ही बेटी को लग गई। घटना के बाद उन्होंने हथियार को घर में छुपा दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मासूम बच्ची जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। इस घटना ने एक बार फिर अवैध हथियार रखने और लापरवाही के खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया है।