जिगीषा सोसाइटी ने PCS मेंस अभ्यर्थियों को दिया निःशुल्क भोजन:दूर-दराज से लखनऊ आए छात्रों को मिली राहत

पीसीएस मेंस परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के लिए जिगीषा सोसाइटी ने इस बार भी निःशुल्क भोजन और पानी की व्यवस्था की। हर साल की तरह की गई इस पहल से दूर-दराज से आए परीक्षार्थियों को बड़ी राहत मिली। सोसाइटी की अध्यक्ष अंजली मिश्रा ने बताया कि संस्था कई वर्षों से यह सेवा प्रदान कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परीक्षार्थी बिना किसी चिंता के अपनी परीक्षा पर ध्यान केंद्रित कर सकें। उन्होंने कहा कि दूसरे शहरों से आने वाले छात्रों को अक्सर खाने-पीने और रहने की व्यवस्था में परेशानी होती है। भोजन को पाकर अभ्यर्थियों ने खुशी व्यक्त की अक्सर देखा जाता है कि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को भोजन के लिए भटकना पड़ता है और कई बार उन्हें महंगे दामों पर भी खराब गुणवत्ता का भोजन लेना पड़ता है। ऐसे में जिगीषा सोसाइटी की यह पहल उनके लिए काफी मददगार साबित हुई।सोसाइटी द्वारा उपलब्ध कराए गए घर जैसे स्वादिष्ट भोजन को पाकर अभ्यर्थियों ने खुशी व्यक्त की। छात्रों ने भोजन की गुणवत्ता की सराहना करते हुए संस्था के इस प्रयास के लिए आभार जताया। कई परीक्षार्थियों ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। ये रहे मौजूद इस व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में अंजली मिश्रा के साथ अवधेश मिश्रा, डॉ प्रियंका वर्मा, आशुतोष गुप्ता, मयंक अग्रवाल, संजय शर्मा, दिग्विजय मिश्रा, दिव्यांश दूबे, अमन शुक्ला, सुधीर गांधी और देवेंद्र पांडेय सहित कई सदस्यों ने योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *