ललितपुर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण:बाबा साहब की प्रतिमा अनावरण होने से जागरूकता, एकता और समरसता को मजबूत करेगा

ललितपुर के टीकरा तिवारी गाईयाघाट पुनर्वास स्थल पर रविवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति द्वारा किया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन मुख्य अतिथि थे। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम का संचालन दीपक अहिरवार टीकरा ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र में जागरूकता, एकता और समरसता को मजबूत करेगा। उन्होंने सभी से बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि महापुरुष किसी एक वर्ग के नहीं होते, और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा उनके मार्ग पर चलने का संदेश देती रहेगी। वक्ताओं ने पार्क के विकास और उसमें रोशनी की व्यवस्था करने की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में बाबा साहेब के नाम पर बने पार्कों और भूमि पर हुए कब्जों को हटाया जाएगा। इस कार्यक्रम में चंद्रशेखर पंत, जय राम सिंह निरंजन, भागीरथ बरुआ, बसंती लारिया, गंधर्व सिंह लोधी, रामदयाल मनहर, बृजेंद्र कक्कर (प्रधान, टीकरा), कैलाश नारायण कुशवाहा (पूर्व जिला अध्यक्ष), अमर विश्वकर्मा (जिला पंचायत सदस्य), आशीष रावत (जिला पंचायत सदस्य), दीपक गौतम, नंदलाल, श्याम बिहारी (अध्यापक), बृजेश पहाड़ी, बृजभान सिंह यादव, हरदयाल सिंह लोधी (एडवोकेट), भंजन माटीदारोनी, रमाकांत चौधरी (जिला अध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी), मोतीलाल गौतम, संजय कुमार चौधरी (भीम नगर, ललितपुर), रामदयाल मनहर, शालिनी सिंह, लक्ष्मण अहिरवार (टकराना), मूलचंद अहिरवार, सूर्यकला प्रकाश अहिरवार (चंदावली), नीरज तिवारी (ललितपुर), अजय यादव (कर्मचारी) सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *