लुधियाना में शादी के 1 साल बाद युवक की खुदकुशी:2 पन्ने का सुसाइड नोट छोड़ा, लिखा- मैं मरना नहीं चाहता था, घरवाली ने मजबूर कर दिया

लुधियाना में 5 लाइनों का सुसाइड नोट लिखकर युवक ने फंदा लगा लिया। सुसाइड नोट में उसने पत्नी और सास को खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया। युवक ने लिखा कि वह मरना नहीं चाहता लेकिन मेरी घरवाली ने मुझे मरने के लिए मजबूर कर दिया। युवक ने जिस युवती से शादी की थी, वह तलाकशुदा थी। पुलिस जब फंदा लगाने की सूचना पर जांच करने पहुंची तो वहां से 2 पेज पर लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ। यह सुसाइड नोट उसकी डायरी में लिखे हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मां का आरोप है कि सास की दखलअंदाजी की वजह दोनों के रिश्ते बिगड़े। पत्नी उसे छोड़कर 6 महीने की बेटी समेत 2 महीने से अपने ससुराल बैठी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। सुसाइड नोट में क्या लिखा
युवक ने सुसाइड नोट में लिखा- मैंने मरना नहीं था। मेरी घरवाली ने मरने के लिए मजबूर कर दिया। मेरी मौत की जिम्मेदार काजल और उसकी मां होगी। दूसरे पेज पर भी यही लिखा कि मेरी मौत की जिम्मेदार काजल और उसकी मां होगी। मृतक के 2 सुसाइड नोट पढ़िए… दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी
सुसाइड करने वाले युवक बिक्रमजीत(28) की मां सरबजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसके 2 बेटे हैं। बड़े बेटे बिक्रमजीत की शादी एक साल पहले काजल से हुई थी। काजल की यह दूसरी शादी थी, पहली से उसका तलाक हो गया था। बिक्रमजीत और काजल की यह अरेंज मैरिज थी। बेटा फैक्ट्री में कटिंग मास्टर का काम करता था। शादी के कुछ वक्त बाद झगड़ा हुआ, सास भड़काती थी
मां सरबजीत ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा। घर में कलह शुरू हो गई। मां के मुताबिक काजल की मां राज रानी लगातार बिक्रमजीत को परेशान करती थी। वह दोनों के घर में लगातार इंटरफेयर करती थी, जिस वजह से बार-बार समझाने के बावजूद बिक्रमजीत और काजल के रिश्ते ठीक नहीं हो रहे थे। 2 महीने बेटी को लेकर पति को छोड़कर चली गई
मां सरबजीत कौर के मुताबिक सास के उकसाने पर उसकी पत्नी काजल अपने मायके चली गई। वह 2 महीने पहले 6 महीने की बेटी को लेकर भी मायके चली गई। बिक्रमजीत ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की कि वह वापस आ जाए। इस तरह से उसकी भी लोगों में बदनामी हो रही है कि पत्नी उसे छोड़कर चली गई है। परिवार खाना खा रहा था, ऊपर कमरे में जाकर फंदा लगाया
मां ने बताया कि 26 मार्च को घटना वाले दिन परिवार के सभी सदस्य नीचे बैठकर रोटी खा रहे थे। इसी दौरान बिक्रमजीत चुपचाप ऊपर अपने कमरे में चला गया। जब काफी देर तक वह नीचे नहीं आया तो परिजनों ने ऊपर जाकर देखा। वहां बिक्रमजीत ने पंखे के साथ चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने FIR दर्ज की, आरोपियों की तलाश की जा रही
इस मामले में पुलिस ने मृतक युवक की मां सरबजीत कौर के बयानों के आधार पर बाल सिंह नगर की रहने वाली पत्नी काजल और करमसर कॉलोनी की रहने वाली सास राज रानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्हें सुसाइड के लिए मजबूर करने का आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट और परिजनों के बयान लेकर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *