यमुनानगर में एक्टिवा सवार महिला की मौत:बाइक की टक्कर से उछलकर सड़क पर लगा सिर; राइडर फरार

यमुनानगर जिले के जगाधरी स्थित गांव मुसिम्बल अड्डा के पास एक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही बाइक ने ओवरटेक करते समय महिला की स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी राइडर मौके से फरार हो गया। घायल मिला को राहगीरों द्वारा जगाधरी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान कुसुम (पत्नी राजिंद्र कुमार), निवासी सरस्वती कॉलोनी, जगाधरी के रूप में हुई है। वहीं जगाधरी सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ओवरटेक करते समय हादसा प्रत्यक्षदर्शी राकेश कुमार निवासी गांव अलीपुरा ने पुलिस को बताया कि वह गांव अजीजपुर कलां से रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहा था। जब वह मुसिम्बल अड्डा के पास पहुंचा, तो उसके आगे एक महिला एक्टिवा पर जगाधरी की ओर जा रही थी। महिला मुसिम्बल अड्डा से थोड़ी आगे पहुंची, तो मेरे देखते ही देखते एक राइडर जगाधरी की तरफ से अपनी बाइक को बडी तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आया और अपने आगे चल रही एक ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करने लगा, तो साइड में चल रही महिला की एक्टिवा में टक्कर मार दी। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी फरार टक्क्र लगने से महिला एक्टिवा सहित सड़क पर गिर गई और उसका सिर सड़क पर लगा, जिससे उसे गंभीर चोट आई। हादसे के बाद बाइक राइडर कुछ देर के लिए रुका, लेकिन मौके पर भीड़ जुटते ही वह अपनी बाइक लेकर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से घायल महिला को तुरंत सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर उसके परिजन भी वहां आ गए। मृतका की पहचान कुसुम पत्नी राजिंद्र कुमार, निवासी सरस्वती कॉलोनी जगाधरी के रूप में हुई है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही थाना सदर जगाधरी पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। वहीं प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर अज्ञात बाइक राइडर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *