DMK का मेनिफेस्टो, महिलाओं को ₹8000 का कूपन मिलेगा:टीवी-फ्रिज खरीद सकेंगी; राहुल केरल रवाना, बंगाल में चुनाव आयोग ने 173 थानों के इंचार्ज बदले

देश के 5 राज्यों में अप्रैल में चुनाव हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी के प्रचार के लिए सोमवार को दिल्ली से केरल के लिए रवाना हुए हैं। एक दिन पहले ही तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इसमें इनकम टैक्स दायरे से बाहर के परिवारों की महिला मुखिया को ₹8 हजार का ‘इल्लथरसी’ कूपन देने का वादा किया गया है। जिससे वे टीवी-फ्रिज, वॉशिंग मशीन जैसे घरेलू सामान खरीद या बदल सकेंगी। महिलाओं की मासिक सहायता ₹1000 से बढ़ाकर ₹2000 करने और स्वास्थ्य बीमा सीमा ₹10 लाख तक बढ़ाने का ऐलान किया गया है। इधर, पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने राज्य के 173 पुलिस स्टेशन के प्रभारियों का ट्रांसफर किया। सीएम बनर्जी की सीट भवानीपुर के थाने की कमान एसटीएफ के सौमित्र बसु को सौंपी गई है। तमिलनाडु में आज से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे एक्टर विजय अभिनेता से नेता बने टीवीके चीफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु की सभी 234 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। वे खुद चेन्नई की पीरंबूर सीट और त्रिचि (पूर्व) से नामांकन दाखिल करेंगे। पीरंबूर सीट डीएमके का गढ़ है। विजय ने कहा कि यह ‘पीढ़ी का चुनाव’ है। उन्होंने नशामुक्त तमिलनाडु, बिना गारंटी के ₹20 लाख तक के छात्र ऋण और बेरोजगार स्नातकों को मासिक भत्ते जैसे वादे किए हैं। विजय आज से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *