रेवाड़ी में रिटायर सूबेदार और पत्नी को पीटा, VIDEO:एयरफोर्स कर्मी भतीजे का प्लाट देखने गए थे, पड़ोसियों ने किया हमला

रेवाड़ी जिले के गांव डहीना में प्लाट विवाद में रिटायर सूबेदार और पत्नी पीटा दिया। शनिवार शाम दोनों एयरफोर्स में कार्यरत अपने भतीजे का प्लाट देखने के लिए निकले थे। प्लाट पर आने के विरोध में पड़ोसियों पर हमला करने के आरोप लगे हैं। किसी ग्रामीण ने घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की शिकायत खोल थाना पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने पुलिस पर भी अपनी सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। असम में भतीजे की ड्यूटी गांव डहीना के अजीत सिंह ने बताया कि वह रिटायर सूबेदार के पद से रिटायर हैं। उनके भतीजा प्रवीण कुमार एयरफोर्स में कार्यरत है और फिलहाल असम में पोस्टिंग हैं। जहां वह परिवार के साथ रहता है। कुछ साल पहले उसने गांव में प्लाट खरीदकर उसकी चारदीवारी करवाई थी, जिसे पड़ोसियों ने तोड़ दिया था। प्लाट की देखाभाल को जिम्मा हमें सौंपा हुआ है। पत्नी के साथ प्लाट देखने गया शनिवार की शाम वह अपनी पत्नी निर्मला देवी के साथ भतीजा का प्लाट देखने के लिए गया था। जहां पहले से दूसरे पक्ष के लोग मौजूद थे। उन्होंने हमें देखते ही वहां आने का विरोध किया और अपने परिवार के साथ मिलकर हमारे साथ मापीटर शुरू कर दी। मामला कोर्ट में विचाराधीन शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर हमें आरोपियों के चुंगल से छुड़वाया। इस दौरान आरोपियों ने दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले जनवरी में भी ऐसा ही विवाद हो चुका है, जिसका मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। शिकायत मिलने के बाद खोल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *