यूपी में 13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए:PAC में भेजे गए बहराइच-रामपुर SP; 27 IPS अधिकारियों के तबादले

यूपी में 27 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं। इसमें 1 आईजी रैंक और 26 एसपी रैंक के अफसर शामिल हैं। 13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। बहराइच और रामपुर के पुलिस अधीक्षक PAC में भेजे गए हैं। दीक्षा शर्मा का हमीरपुर से लखनऊ तबादला हुआ है। राजेश सक्सेना के रिटायरमेंट के बाद सुरक्षा मुख्यालय में चंद्र प्रकाश को आईजी के तौर पर भेजा गया है। चंद्र प्रकाश अभी तक प्रशिक्षण निदेशालय में तैनात थे। शाहजहांपुर में हाल ही में शहीदों की प्रतिमा तोड़े जाने के मामले में विवाद हुआ था। इसे लेकर विपक्ष ने नाराजगी का इजहार किया था, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। अब शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी को हटा दिया गया है। फोन न उठाना पड़ा महंगा
बहराइच के एसपी राम नयन सिंह को जन प्रतिनिधियों का फोन न उठाना महंगा पड़ गया। हाल ही में बहराइच जिले के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर एसपी की कार्यशैली की शिकायत की थी। जिसके बाद उन्हें हटा दिया गया है। राम नयन को नोएडा में 49 वीं बटालियन पीएसी भेजा गया है। ट्रांसफर लिस्ट देखिए… खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *