गुरुग्राम में LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा:टैंपो से 64 घरेलू सिलेंडर बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार, वैध दस्तावेज नहीं मिले

गुरुग्राम में खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने सोमवार शाम को घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की काला बाजारी का एक बड़ा मामला पकड़ा है। बादशाहपुर के गैरतपुर बास गांव में शिव मंदिर के पास इंस्पेक्टर इंद्र कुमार की टीम ने सिलेंडरों से भरे टैंपो को पकड़ा। इसमें 64 सिलेंडर मिले हैं। यह टैंपो हरिंद्र निवासी गैरतपुर बास की है, जिसे हिरासत में लिया गया है। ये सारे सिलेंडर घरेलू इंडेन ब्रांड के 14.2 किलोग्राम वाले हैं। पूछताछ पर आरोपी हरिंद्र ने सिलेंडरों से संबंधित कोई भी दस्तावेज या कागजात नहीं दिखाए। इससे साफ हुआ कि वह घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की अवैध खरीद-फरोख्त और काला बाजारी कर रहा था। इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने तुरंत 112 डायल कर पुलिस मदद मांगी। आरोपी के खिलाफ एफआईआर आरोपी ने घरेलू गैस की अवैध सप्लाई और बिक्री करके प्रावधानों की उल्लंघन की है। इस मामले में आरोपी हरिंद्र के खिलाफ बादशाहपुर थाने में एसेंशल कमोडिटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। एलपीजी की कालाबाजारी पर सख्ती इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने बताया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की काला बाजारी आम नागरिकों को महंगी गैस उपलब्ध कराने और सरकारी सब्सिडी का दुरुपयोग करने का गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। हरियाणा सरकार भी प्रदेश भर में एलपीजी काला बाजारी पर सख्त नजर रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *