यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना अब्दुल सालिम चतुर्वेदी को STF ने गिरफ्तार किया है। मौलाना बिहार में अररिया के जोकीहाट का रहने वाला है। यूपी STF ने उसे वहीं से दबोचा है। बिहार में अमौर सीट से AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने सोमवार को मौलाना की गिरफ्तारी की पुष्टि की। मौलाना सालिम भी AIMIM से जुड़ा रहा है। विधायक ने बताया, मौलाना को उनके ही विधानसभा क्षेत्र से पकड़ा गया है। विधायक ने बताया, हमें खबर मिली है कि मौलाना को कुछ लोग उठाकर ले गए, लेकिन ये स्पष्ट नहीं है कि मौलाना को किडनैप किया गया है या गिरफ्तार। उन्होंने इस मामले को लेकर जिले के SP को जानकारी दी है। दरअसल, अब्दुल्ल सलीम पर रमजान के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। 6 मार्च को वीडियो सामने आया था। इसके बाद यूपी में हिंदूवादी संगठन और भाजपा के लोगों ने उनपर कार्रवाई करने की मांग की थी। बलरामपुर में केस भी दर्ज हुआ था। बिहार पुलिस बोली- हमें कोई जानकारी नहीं
अख्तरुल ईमान ने कहा, “सोमवार देर शाम मौलाना को पूर्णिया जिले के दलमालपुर चौक से कुछ लोग उठाकर ले गए। अब उनकी किडनैपिंग हुई है या यूपी STF ने उठाया है, मुझे पता नहीं। इस मामले को लेकर जब मैंने जिले के थाना प्रभारी से बात की तो उन्होंने मुझे यूपी STF से बात कराया। STF ने बताया कि उन्हें कानूनी प्रकिया के तहत पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई हैं।” उन्होंने बताया, इस मामले की जानकारी उन्होंने जिले के SP को दी है। हालांकि, बिहार पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं। जानिए कौन हैं मौलाना अब्दुल्ल सलीम? अब मौलाना का वो बयान पढ़िए, जिसपर यूपी में बवाल मच गया मौलाना अब्दुल्ला सालिम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने रमजान के महीने में बिहार में आयोजित एक धार्मिक जलसे में दिया। मौलाना ने कहा, ‘योगीजी की… भी आकर खा लेते। आप मटन खा लेते। आप मांस खा लेते। एक विवादित टॉपिक है, उधर नहीं जाऊंगा। उत्तर प्रदेश में पता है कैसा कानून बना है? पूछिए दिल साहब से (मंच पर बैठे एक व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए)। अगर किसी के पास योगीजी की… हमारे हिंदू भाई बुरा नहीं मानिएगा। आई रिस्पेक्ट योर माताजी। हम आपके अकीदे (विश्वास) का सम्मान करते हैं। लेकिन, आपको दावत भी देते हैं कि इस्लाम से बेस्ट कोई अकीदा नहीं है। अगर ढाई सौ ग्राम तक योगीजी की…. पाया जाए तो उनके घुटने से नीचे गोली से छेद करने का ऑर्डर है।’ (मौलाना का पूरा बयान हम यहां हूबहू लिख नहीं सकते हैं। इसलिए आपत्तिजनक शब्दों को डॉट कर दिया है।) मौलाना की सफाई- पुराना बयान काट-छांट कर वायरल किया
मामले में मौलाना ने सफाई देते हुए एक वीडियो जारी किया था। उन्होंने कहा, मेरा पुराना बयान काट-छांट कर एडिटेड रूप में वायरल किया गया है। बयान को गलत संदर्भ में पेश कर मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मौलाना की इस सफाई के बाद उनके समर्थकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। अब लखनऊ में मौलाना के खिलाफ प्रदर्शन की 3 तस्वीरें देखिए… मौलाना की टिप्पणी पर यूपी में लखनऊ, बलरामपुर समेत अन्य जिलों में प्रदर्शन हुए थे। भाजपा नेता और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव ने कहा था, मां का दर्ज़ा किसी भी धर्म में बहुत ऊपर होता है। इस्लाम में भी मां को बहुत बड़ा दर्जा दिया गया है, लेकिन ऐसे पाठ इस मौलाना ने नहीं पढ़े हैं। इस प्रकार की भद्दी टिप्पणी करना बंद करें, उन्हें माफी मांगनी चाहिए। अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ———————- यह खबर भी पढ़ें…. सुल्तानपुर में इंस्पेक्टर के सीने में गोली लगी:SP बोलीं- तौलिया उठाते वक्त रिवॉल्वर गिरी, उसी से बुलेट चली सुल्तानपुर के अखंड नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी (50) को रविवार शाम 6 बजे सरकारी आवास में गोली लग गई। गोली उनके सीने को चीरते हुए कंधे में फंस गई। उन्हें लखनऊ PGI में लाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। एसपी चारू निगम ने बताया कि यह एक हादसा है। वो अपने कमरे में सामान रख रहे थे, तभी ये घटना हुई। पढ़ें पूरी खबर…