बैडमिंटन खेल रहे ठेकेदार लड़खड़ाकर गिरे, फिर नहीं उठे:महोबा में 5 सेकेंड में हार्ट अटैक से हुई मौत, देखें VIDEO

महोबा में बैडमिंटन खेलते हुए 58 साल के ठेकेदार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सोमवार को कोर्ट में बैडमिंटन खेलते-खेलते वह अचानक लड़खड़ा गए। सीने पर हाथ रखा। चार कदम दूर रखी बेंच की ओर चले, लेकिन जमीन पर गिर ही पड़े। साथ खेल रहे लोग दौड़कर उनके पास पहुंचे। सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। यह पूरी घटना केवल 5 सेकेंड के अंदर हुई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। डॉक्टरों ने इसे साइलेंट हॉर्ट अटैक बताया है। मामला सदर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 3 तस्वीरों में देखिए कैसे गई जान… अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… जिला स्टेडियम में सोमवार सुबह 8 बजे सुधीर गुप्ता बैडमिंटन खेल रहे थे। उन्होंने एक-एक कर 3 शॉट मारे। तीसरा शॉट लगाने के 11 सेकेंड बाद सुधीर खुद को असहज महसूस करने लगे। उनके कदम लड़खड़ाने लगे। उन्होंने हाथ से अपना सीना दबा लिया। इसके बाद चार कदम दूर रखी बेंच की ओर बढ़े। सुधीर बेंच पर बैठते-बैठते ही जमीन पर गिर पड़े। उनके साथ खेल रहे लोग भी कुछ समझ नहीं पाए। यह सब कुछ महज 5 सेकेंड में हुआ। सुधीर के गिरते ही कोर्ट में खेल रहे लोग दौड़कर उनके पास पहुंचे। उन्हें तुरंत सीपीआर देना शुरू किया। काफी देर सीपीआर देने के बाद भी सुधीर के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद साथी उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ठेकेदारी का काम करते थे सुधीर
सुधीर गुप्ता शहर के पस्तोर गली में परिवार के साथ रहते थे। वह ठेकेदारी का काम करते थे। परिवार में उनकी पत्नी रंजना गुप्ता (55) और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अंशुल गुप्ता (32) दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रहा है। छोटा बेटे अनमोल गुप्ता (26) प्रॉपर्टी डीलर है। इस साल नवंबर में अनमोल की शादी होनी है। —————————- यह खबर भी पढ़ें…. सुल्तानपुर में इंस्पेक्टर के सीने में गोली लगी, SP बोलीं- तौलिया उठाते वक्त रिवॉल्वर गिरी, उसी से बुलेट चली सुल्तानपुर के अखंड नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी (50) को रविवार शाम 6 बजे सरकारी आवास में गोली लग गई। गोली उनके सीने को चीरते हुए कंधे में फंस गई। उन्हें लखनऊ PGI में लाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *