युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि उसने जीरकपुर से शिमला जाने के लिए कैब बुक की थी। कुछ सामान गाड़ी में छूट गया था। चालक को फोन कर सामान वापस मांगा तो उसने चंडीगढ़ आने पर लौटाने की बात कही। बाद में कैब वाले ने फोन कर कहा कि वह शिमला में है और वहीं आकर सामान ले जाए। पीड़ित शिमला पहुंची तो युवक ने उसे शादी करने का झांसा दिया। दुष्कर्म किया।