बैठक में पांचों विधायकों को कांग्रेस से बाहर करने की मांग, प्रदेशाध्यक्ष ने इस्तीफा मांगा

चंडीगढ़ | राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के बाद सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इसमें क्रॉस वोटिंग के आरोपी पांचों विधायकों शैली चौधरी, रेनू बाला, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद इसरायल और जरनैल सिंह को नहीं बुलाया गया। सूत्रों के अनुसार, बैठक में इन पांचों विधायकों को पार्टी से बाहर कने की मांग की गई। वहीं, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इनसे नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की है। चुनाव में रद्द हुए 4 वोटों के केस में पार्टी ने विधायकों को क्लीन चिट देते हुए रिटर्निंग ऑफिसर पर जबरन वोट रद्द करने का आरोप लगाया है। प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, विधायक दल के उपनेता आफताब अहमद व राज्यसभा चुनाव में जीते कर्मवीर बौद्ध ने केंद्रीय चुनाव आयोग में कंप्लेंट दर्ज कराई है। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से भी मिलने का समय मांगा है। 3 अप्रैल को अनुशासन समिति की बैठक में इन विधायकों के भविष्य पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *