सनौर पहुंचे CM मान ने विरोधियों को घेरा:बोले-अकाली दल और कांग्रेस वाले मिले हुए; हरियाणा को पानी एक बूंद नहीं देंगे

पंजाब के पटियाला जिले सनौर में पहुंचे सीएम भगवंत मान ने विरोधियों को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा कि हमारी स्टेजों पर पंजाब के भविष्य को लेकर चर्चा होती है, जबकि इनकी स्टेजों पर कुर्सियां बचाने की बातें होती हैं। उन्होंने लोगों को कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं पर विश्वास मत करना, यह आपस में मिले हुए हैं। सीएम मान ने कहा कि मेरे खिलाफ रैली करने के लिए एक ही गाड़ी में बैठकर आ जाते हैं। कहते हैं कि हमारी कौन सी लड़ाई है। लड़ाई तो उससे होती है जो अपने भेद खोले। कांग्रेस और अकाली एक-दूसरे के खिलाफ बोलते कभी नहीं दिखते हैं। 2022 में अगर सत्ता न बदलते तो पंजाब रेगिस्तान बन जाता। उन्होंने साफ किया है कि हम हरियाणा को उसके हिस्से से ज्यादा एक बूंद नहीं देंगे। अब जानिए रैली में सीएम ने क्या कहा – हरियाणा को अपने हिस्से का पानी नहीं देंगे सीएम ने कहा कि हमने पानी की एक-एक बूंद का हिसाब रखा हुआ है। 21 मई को पंजाब और हरियाणा में हर साल पानी का बंटवारा होता है। हमने तो साफ कह दिया है कि भले ही हरियाणा अपना पानी 15 मई को खत्म करे या 15 मार्च को, हमसे उम्मीद न करे कि हम अपने हिस्से का पानी देंगे। पहले वाला समय चला गया, जब समझौते कर लिए जाते थे। अब हर चीज का हिसाब रखा जाता है। पहले नौकरियों के लिए नोटों के अटैची लगते थे सीएम ने कहा कि 2022 में आपने पंजाब में तख्त पलट दिया, वरना अभी तक पंजाब रेगिस्तान बन जाता। इन्हें कुछ पता नहीं है। सुखबीर बादल कहते हैं कि गांव में सीप खेलने वालों को मुआवजा दूंगा, कभी कहते हैं कि भैंसें दूंगा। हमें गोबर तक सीमित रखना है, कभी नौकरी देने पर विचार नहीं किया। हमने 65 हजार नौकरियां दीं। पहले नौकरियां देने के समय अटैची चलती थीं। पहले ही बता देते थे कि 5 लाख कम है, 50 लाख कहा जाता था, जबकि अब ऐसा नहीं है। लाल पीले कार्ड से गरीब दूर नहीं हो सकती लाल, पीले, हरे कार्ड से रोटी मिल सकती है, लेकिन अमीरी की सीढ़ी पढ़ाई है। आप बच्चों को पढ़ाने वाले बनें, हम आपके साथ हैं। 10 लाख रुपए तक का प्रत्येक परिवार का सेहत बीमा हो गया है। जहां उद्योगपतियों और मंत्रियों का इलाज होता है, वहां अब किसान के बेटे का भी इलाज होता है। यह लोगों को आपसे में लड़ाने की बात करते है उन्होंने कहा कि विरोधी अपनी दूसरी बारी की बात कर रहे हैं। इस स्टेज पर आपके बच्चों का भविष्य बनाने से लेकर आपसे जुड़े हर मुद्दे पर चर्चा हो रही है, लेकिन उनकी स्टेजों पर कुर्सियां बचाने की बात होती है। भगवंत मान के गले में रस्सा डालने की बातें होती हैं। कितने बड़े मुद्दे उठाए जा रहे हैं। हम लोगों के लिए हैं। हम कहते हैं बच्चों को पढ़ाओ, यह कहते हैं लोगों को आपस में लड़ाओ। भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए पंजाबी में सीएम मान ने कहा- हमने रजिस्ट्री पंजाबी में कर दी है, ताकि भ्रष्टाचार खत्म हो। तस्कर पकड़े जा रहे हैं। उनके लिए बैरक तैयार की जा रही हैं। अब सरेआम वाले धंधे बंद हो गए हैं। उन्होंने नशे के पैसे से महल और प्रॉपर्टी बनाई है। उस पर बुलडोजर चल रहा है। एशिया हॉकी कप के मुकाबले पंजाब में करवाए जा रहे हैं। इसमें आपको भी शामिल किया जाएगा। स्पेशल बसें लाई जाएंगी, जो आपको ग्राउंड तक लेकर जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *