अमृतसर एयरपोर्ट पर कल से रनवे की मरम्मत शुरू:6 महीने रोजाना 8-घंटे बंद रहेगा, यात्रियों को बदले शेड्यूल में करना होगा सफर

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अमृतसर एयरपोर्ट) पर समर शेड्यूल के दौरान उड़ान संचालन में बदलाव की घोषणा की है।जारी NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) के अनुसार, रनवे रोजाना दोपहर 1:45 बजे से रात 9:45 बजे तक बंद रहेगा। यह प्रतिबंध कल यानी 1 अप्रैल 2026 से 27 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा। इस अवधि के दौरान दोपहर 1:45 बजे से रात 9:45 बजे के बीच कोई भी उड़ान संचालित नहीं होगी। सभी एयरलाइंस ने अपने आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव कर लिया है। उड़ानें NOTAM के अनुसार निर्धारित समय के बाहर ही संचालित होंगी। एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल में कुल 62 उड़ानें अमृतसर एयरपोर्ट के समर शेड्यूल में कुल 62 उड़ानें (40 घरेलू और 22 अंतरराष्ट्रीय) शामिल हैं। यह एयरपोर्ट घरेलू मार्गों में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, अहमदाबाद, कुल्लू, श्रीनगर और पुणे से जुड़ा हुआ है, जबकि अंतरराष्ट्रीय मार्गों में दोहा, दुबई, सिंगापुर, बर्मिंघम, लंदन गैटविक, कुआलालंपुर, शारजाह और बैंकॉक से कनेक्टिविटी प्रदान करता है। यात्रियों से अनुरोध भी किया गया है कि वे यात्रा से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से अपने फ्लाइट शेड्यूल की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और समय में संभावित बदलाव को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त समय रखें। मरम्मत किए जाने वाले प्रमुख कार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *