पठानकोट के शाहपुर कंडी पुलिस थाना क्षेत्र के अधीन आते गांव हलेड में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर पहुंची शाहपुरकंडी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। पुलिस अब व्यक्ति की पहचान के लिए आस-पास के गावों में पूछताछ कर रही है और शव की तस्वीरें अन्य थानों में भिजवाई गई हैं। मृतक की आयु 38-40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। फोन पर मिली पुलिस को सूचना
शाहपुर कंडी पुलिस स्टेशन में तैनात जांच अधिकारी एएसआई सुंदर सिंह ने बताया कि सुबह उनके पुलिस स्टेशन में गांव हलेड से फोन आया था कि लिंक रोड के समीप बाग के साथ वाली झाडियों में एक आदमी का शव पडा है। जिसके बाद वह पुलिस पार्टी के साथ खुद मौके पर पहुंचे। शव की पहचान के लिए उसकी तलाशी ली गई पर उसके पास के कोई दस्तावेज नहीं मिला। जिसके चलते उसकी पहचान नहीं हो पाई। गांव की पंचायत व अन्य लोगों से किया सपंर्क
जांच अधिकारी एएसआई सुंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ आसपास के क्षेत्र में लोगों से पूछताछ की। मृतक की पहचान के लिए गांव की पंचायत व अन्य लोगों से सपंर्क किया। लेकिन, किसी भी व्यक्ति ने मृतक की पहचान नहीं की। जिसके बाद उनकी पुलिस ने आगामी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और शव को सिविल अस्पताल पठानकोट पहुंचाया।
पहचान के लिए 72 घंटे सिविल की मोर्चरी में रहेगा शव
जांच अधिकारी एएसआई सुंदर सिंह ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। शव की पहचान के लिए 72 घंटे शव शव गृह में ही रखा जाएगा। अगर किसी ने शव की पहचान कर ली शव उन्हे सौंप दिया जाएगा। लेकिन, वारिस ना मिलने की सूरत में शव को अंतिम संस्कार के लिए नगर निगम के हवाले कर दिया जाएगा।