हरियाणा में आज से ​3 कैटेगरी सर्टिफिकेट की वैधता खत्म:​BC-A और BC-B, ​EWS नए होंगे मान्य; HSSC चेयरमैन बोले- सजग रहे युवा

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) की ओर से उन युवाओं के लिए अपडेट दिया गया है, जो HSSC (CET), HPSC और राज्य सरकार की अन्य नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं। ​चूंकि आज 31 मार्च 2026 है, तो आज ही आपके पुराने प्रमाणपत्रों की वैधता समाप्त हो रही है। ​हरियाणा में आरक्षण का लाभ लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए कल यानी 1 अप्रैल 2026 से एक नया चरण शुरू हो रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 आज समाप्त हो रहा है, जिसका सीधा असर आपके दस्तावेजों पर पड़ेगा। कमीशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने भी इसको लेकर अपने सोशल मीडिया X पर इसको लेकर युवाओं को सचेत किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि युवा इसको लेकर गंभीर रहे। यहां पढ़िए पोस्ट… इन सर्टिफिकटों की वैधता हो जाएगी खत्म… ​BC-A और BC-B श्रेणी: हरियाणा में पिछड़ा वर्ग (A और B) के प्रमाण पत्र ‘क्रीमी लेयर’ और ‘नॉन-क्रीमी लेयर’ की आय सीमा पर आधारित होते हैं। 31 मार्च के बाद पुरानी आय रिपोर्ट मान्य नहीं होगी। ​EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): हरियाणा सरकार ने हाल ही में जनवरी 2026 में आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख की थी। अगर आपने जनवरी में भी सर्टिफिकेट बनवाया था, तो भी वह आज (31 मार्च) तक ही वैध है। ​नया आवेदन: युवाओं 1 अप्रैल 2026 के बाद फ्रेश सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करना होगा। यह सर्टिफिकेट आने वाली ग्रुप C, ग्रुप D और HPSC की सभी भर्तियों के लिए पूरे एक साल तक मान्य रहेगा। नहीं बनाए तो ये होगा नुकसान हरियाणा में पिछली कई भर्तियों में अभ्यर्थियों को सिर्फ इसलिए बाहर होना पड़ा था क्योंकि उनके पास ‘कट-ऑफ डेट’ से पहले का वैध सर्टिफिकेट नहीं था। 1 अप्रैल के बाद जैसे ही लिंक खुले, तुरंत सरल हरियाणा पोर्टल के माध्यम से अपना नया सर्टिफिकेट अप्लाई कर दें, ताकि किसी भी नई भर्ती का विज्ञापन आने पर आपके पास वैध दस्तावेज तैयार हो। आज 31 मार्च है, अपनी तैयारी पूरी रखें, ताकि कल से आप नए दस्तावेजों की प्रक्रिया शुरू कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *