रेवाड़ी जिले के गांव गोठड़ा में मकान पर दो गुट आमने सामने हैं। दोनों पक्षों के विवाद के चलते मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। अब एक बार फिर दोनों पक्षों ने मकान पर कब्जे को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की है। विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग एक महिला पर हमला करते दिख रहे हैं। डहीना चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुस्तैनी मकान पर विवाद जानकारी के अनुसार गोठड़ा में एक पुस्तैनी मकान पर दो गुटों में विवाद है। जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मकान पर कब्जे को लेकर रविवार को दोनों पक्ष फिर आमने सामने आ गए। एक गुट का आरोप है कि कोर्ट के स्टे के बावजूद दूसरे गुट ने सुबह मकान पर कब्जा करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने विरोध किया, तो दोनों में गुटा में विवाद हो गया। मामले की सूचना डायल 112 पर दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चौकी में मामले की लिखित शिकायत करने की बात कही। पुलिस के जाते ही फिर भिड़े जैसी पुलिस मौका मायना कर वापस गई, तो दोनों पक्षों में फिर विवाद शुरू हो गया। जिसमें एक युवक पर दो महिलाओं संजू और बबीता पर कस्सी और फावड़े से हमला करने के आरोप लगाए हैं। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक युवक गली से घसीटकर एक महिला अंदर की तरफ लेकर जा रहा है। फिर उस पर किसी चीज से हमला कर रहा है और महिला चिल्ला रही है। इस दौरान आसपास अन्य लोग भी खड़े दिखाई देते हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डहीना चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस MLR का इंतजार का इंतजार है। डॉक्टर की राय लेकर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।