कांगड़ा पुलिस ने पकड़ी 149 पेटी अवैध शराब:शाहपुर के युवक की गाड़ी से बरामद, आरोपी को किया गिरफ्तार, पूछताछ शुरू

कांगड़ा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शाहपुर के एक युवक की गाड़ी से 149 पेटी अवैध शराब बरामद की और गाड़ी को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई सोमवार देर रात पुराना कांगड़ा में की गई। डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि हनुमान मंदिर के पास, पुराना कांगड़ा में एक पिकअप गाड़ी (नंबर HP90A 1656) से कुल 149 पेटी अवैध देसी शराब मार्का वी आर वी संतरा बरामद हुई। गाड़ी चालक की पहचान सृजन शर्मा पुत्र सुनील कुमार शर्मा, निवासी गांव क्यारी, डाकघर व तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज सृजन शर्मा के खिलाफ पुलिस थाना में अभियोग संख्या 53/26, धारा 39(1)A के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद की गई 149 पेटी शराब (कुल 1341000 मिलीलीटर) और पिकअप गाड़ी (HP90A 1656) को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। डीएसपी अंकित शर्मा ने यह भी कहा कि क्षेत्र में नशा माफिया को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *