हिमाचल में कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या:आरोपी झाड़-फूंक करवाकर घर लौटा था, उसके बाद आधी रात में मौत के घाट उतारा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में बीती रात को पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक महिला का शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। सूचना के अनुसार- आरोपी सन्नी कुमार बीते सोमवार को अपनी पत्नी काल्टी देवी को किसी तांत्रिक के पास लेकर गया था। बीते कल वह दोनों अपने घर लौटने के बजाय काल्टी देवी के भाई के घर पर ठहरे। आधी रात में जब भाई व परिवार के दूसरे सदस्य घर पर सो गए थे, तो उस दौरान सन्नी ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। मृतका के भाई ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी सन्नी कांगड़ा के लंबागांव का रहने वाला है। वह दिहाड़ी मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि सन्नी और काल्टी देवी के दो छोटे बेटे और एक बेटी हैं। अभी तक की जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सन्नी ने अपनी पत्ति की हत्या क्यों की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *