मुजफ्फरनगर में एक परिवार के 4 लोगों की लाशें मिलीं:पति फंदे पर लटका था, पत्नी और 2 बच्चे फर्श-बेड पर पड़े थे

मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव एक कमरे में मिले हैं। कमरा अंदर से बंद था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पति फंदे पर लटका मिला। पत्नी और दो बच्चे फर्श और बेड पर पड़े थे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया- शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति ने पहले पत्नी और बच्चों की हत्या की, फिर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने परिवार के एक रिश्तेदार को बुलाया और पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। घरवालों ने बताया कि हाल ही में इरशाद की बहन घर आई थी। इरशाद ने उसे ईदी में 1700 रुपए दिए थे। इससे इरशाद की पत्नी नूरीन नाराज हो गई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर झगड़ा हो गया था। सोमवार को नूरीन की 2 बहनें भी उसके घर आ गईं, जिसके बाद झगड़ा और बढ़ गया था। पड़ोसियों का कहना है कि मंगलवार तड़के करीब 4 बजे तक पति-पत्नी के बीच झगड़ा चलता रहा। इसकी आवाज घर से बाहर भी आ रही थी। इसके बाद घर में सन्नाटा छा गया। 3 तस्वीरें देखिए खबर लगातार अपडेट हो रही है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *