स्कॉर्पियो ने 2 बहनों को रौंदा, 50 मीटर घसीटा, VIDEO:एक की मौत, दूसरी गंभीर; सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थीं दोनों

छपरा में 2 बहनों को एक स्कॉर्पियो ने रौंद दिया। इस दौरान एक लड़की स्कॉर्पियो के अंदर फंस गई, जिसे करीब 50 मीटर तक घसीटा। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों लड़कियों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक लड़की की मौत हो गई। जिसकी मौत हुई है उसका नाम खुशी कुमारी है। दूसरी लड़की अदिती का PMCH में इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी है। घटना रामनवमी के दिन की है। इसका CCTV मंगलवार को सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो के नीचे एक लड़की फंसी है और गाड़ी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। कुछ दूरी पर लड़की उछल कर सड़क पर गिरती है। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार भाग जाता है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुकुल महिया गांव की है। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम… सबसे पहले CCTV की 2 तस्वीेरें… मंदिर से पूजा कर के लौट रही थीं दोनों बहनें ये घटना रामनवमी की है। गुरुकुल महिया गांव की रहने वाली दोनों चचेरी बहनें खुशी कुमारी और अदिति कुमारी सुबह घर से पूजा करने निकली थीं। घर से करीब 400 मीटर की दूर पर शिव मंदिर हैं। मंदिर में पूजा के बाद दोनों लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आई और उन्हें रौंदते हुए आगे बढ़ गई। खुशी स्कॉर्पियो के अंदर फंसी गई, जबकि अदिति को साइड से टक्कर लगी। गंभीर रूप से घायल दोनों बहनों को अस्पताल पहुंचाया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और परिजन अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में खुशी की मौत हो गई। वहीं, डॉक्टरों ने अदिति की गंभीर हालत को देखते हुए PMCH रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। प्राइवेट नौकरी करते हैं खुशी के पिता खुशी कुमारी के पिता दिनेश सिंह गुजरात में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। परिवार में तीन बहन और एक भाई है, जिसमें खुशी सबसे बड़ी थी। उसका एक छोटा भाई है। परिवार की जिम्मेदारियों में वह अहम भूमिका निभाती थी। अदिति कुमारी उर्फ मुन्नी के पिता सुरेश सिंह रेलवे में गार्ड थे और रिटायरमेंट के बाद मेहिया स्थित अपने घर पर रहते हैं। उनकी मां का नाम सुशीला देवी है। परिवार में 5 बहन और 2 भाई हैं, जिसमें अदिति सबसे छोटी थी। घर वाले उसकी शादी के लिए लड़का भी देख रहे थे। दोनों बहनें सरकारी नौकरी की तैयारी करती थीं मृतका के चचेरे भाई संजीत कुमार ने बताया कि दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। रामनवमी के दिन वे शिव मंदिर में पूजा करने गई थीं और पूजा करने के बाद घर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। यातायात थाना प्रभारी रामबालक यादव ने बताया कि इस मामले में परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभी तक वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। हम लोग अलग-अलग जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे हैं, लेकिन स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही वाहन व चालक की पहचान करने गिरफ्तार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *