नालंदा के शीतला मंदिर में मंगलवार को मची भगदड़ में 9 लोगों की मौत हो गई। मंदिर को सील कर दिया गया। इस बीच सबसे पहले भास्कर मंदिर के गर्भगृह के अंदर पहुंचा। 20 लोगों की क्षमता वाले गर्भगृह में 100 से ज्यादा लोग घुस गए थे। छोटे से कैंपस में बड़ी संख्या में लोग खड़े थे। पिछले गेट से पैसे लेकर VIP दर्शन कराए जाने लगे। सामने लगी आम लोगों की भीड़ बढ़ती गई। इसी बीच बैरिकेडिंग में लगा बांस टूटा और लोग एक के ऊपर एक गिरते चले गए। 3 मिनट के VIDEO में नालंदा भगदड़ की पूरी कहानी …