डीएम रंधावा के घर के तार काटने वाले काबू

भास्कर न्यूज | अमृतसर रणजीत एवेन्यू पुलिस ने डी ब्लॉक में मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के घर की बिजली तार काटने वाले दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियेां की पहचान लवप्रीत सिंह और बख्शीश निवासी फैजपुरा के रूप में हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। जांच में सामने आया कि उक्त बिजली के तार चोरी करने के लिए गए थे, जब सफल नहीं हुए तो फरार हो गए। एसएचओ रोबिन हंस ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि वह दोनों चोर हैं और बिजली की तारें चोरी करते हैं। पहले से भी इनके खिलाफ चोरी के कई केस हैं। बता दें 28 मार्च को दिनदहाड़े आरोपियों ने बिजली के तार काटनी शुरू की, जब उन्हें करंट लगा तो भाग गए। गगनदीप रंधावा के परिवार ने जानबूझकर बिजली कटवाने का आरोप लगाया था। जो अभी पुलिस ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *