रेवाड़ी का पुराना शहर सबसे महंगा:धारूहेड़ा का 100 फुटा, खरकड़ा रोड और छोटू राम चौक टॉप; बावल अब भी सस्ता

आज से रेवाड़ी जिले में नए कलेक्टर रेट लागू हो जाएंगे। रेवाड़ी शहर में प्रॉपर्टी के कॉमर्शियल और रिहायशी दरों में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। रेवाड़ी में पुराने शहर में जमीन के कॉमर्शियल और आवासीय रेट अब भी शहर के हुडा सेक्टरों और प्राइवेट सोसाटियों से ज्यादा है। पुराने शहर में कॉमर्शियल रेट 1,39,150 रुपए से बढ़कर 1,60,022.50 रुपए प्रतिवर्ग तक पहुंच गए हैं। धारूहेड़ा में 100 फुटा और खरकड़ा रोड और बावल में छोटू राम चौक पर जमीन सबसे महंगी हैं। शहर के सबसे महंगे इलाके शहर का पेठा बाजार, सर्राफा बाजार, पंजाबी बाजार, गोकल गेट, ब्रॉस मार्केट, जीवली बाजार, काठ मंडी और मॉडल टाउन में कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के रेट एक लाख रुपए प्रतिगज से अधिक हैं। हुडा सेक्टरों में कॉमर्शियल में सेक्टर-3 और आवासीय में सेक्टर-2 सबसे महंगा है। बावल अब भी सस्ता शहर बावल में IMT होने के बावजूद प्रॉपर्टी के रेट रेवाड़ी से काफी कम हैं। इसका मुख्य कारण बावल, धारूहेड़ा के अलावा राजस्थान के टपूकड़ा, नीमराना और भिवाड़ी की कंपनियों में काम करने वाले रेवाड़ी में रहने को ही प्राथमिकता देते हैं। छोटू राम चौक बावल का सबसे महंगा क्षेत्र हैं। बावल का दूसरा सबसे महंगा क्षेत्र कटला बाजार बना है। एग्रीकल्चर में शाहजहांपुर/जोनियावास में प्रति एकड़ 1,37,50,000 से बढ़कर 1,51,25,000 हो गए हैं। IMT में एग्रीकल्चर प्रॉपर्टी के रेट गत वर्ष वाले ही 1,81,25,000 रुपए हैं।

स्थान कॉमर्शियल आवासीय
छोटूराम चौंक 36300 15125
बनीपुर चौंक 24200 14520
कॉलेज से अस्पताल रोड 15180 11495
कटला बाजार 34200 15180
रेवाड़ी रोड 30250 24200 धारूहेड़ा में भी लखटकिया प्रॉपर्टी बावल की बजाय प्रॉपर्टी के रेट धारूहेड़ा में अधिक है। मालपुरा में कृषि भूमि के रेट 21600000 से बढ़कर 37800000 रुपए प्रति एकड़ हो गए हैं। आंकेड़ा में 12012000 से बढ़कर 13883800, खरकड़ा- खिजूरी और डूंगरवास में 14520000 व मसानी में 15180000 रुपए निर्धारित किए गए हैं। यहां खरकड़ा और 100 फुटा रोड पर कॉमर्शिल रेट 104060 रुपए प्रति गज हैं। इसके अलावा भी 11 जगह कॉमर्शिल साइटों के रेट 50 हजार रुपए प्रति गज से अधिक हैं। स्थान कॉमर्शियल रिहायशी
महेश्वरी 60500 36179 प्रतिगज
गढी लालपुर 60500 22770
अंशल 87120 32890
सिंगला कॉलोनी/शिव
नगर ए 42350
शिव नगर 44275
सेक्टर-2 56870- 25440
संतोष इनक्लेव 90750
सैनी कॉलोनी 62920 42350
रामनगर 60500
नया बाजार 94380
मातादीन कॉलोनी 87120
मिनी बाजार 94380
भूप विहार 87120
भगत सिंह चौंक 96800
100 फुटा/खरकड़ा रोड 104060

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *