हरियाणा में पटवारी परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को दूसरा मौका:पास युवाओं को जल्द मिलेंगे नियुक्ति पत्र, 2700 पटवार सर्कल खाली

हरियाणा में नवचयनित पटवारियों की विभागीय परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। कुल 2522 अभ्यर्थियों में से 2096 पटवारी परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं, जबकि 426 अभ्यर्थी असफल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो अभ्यर्थी इस बार परीक्षा में असफल हुए हैं, उन्हें जल्द ही दोबारा परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। सफल अभ्यर्थी अब नियुक्ति के पात्र हो गए हैं और उन्हें आगामी प्रक्रिया के तहत तैनाती दी जाएगी। वहीं कुछ दिन पहले नवचयनित पटवारियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था। विभागीय परिणाम जारी होने के बाद अब नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। 2700 पटवार सर्कल खाली प्रदेश में वर्तमान में करीब 2700 पटवार सर्कल खाली पड़े हैं, जिन्हें भरने की योजना बनाई जा रही है। खाली पदों को भरने से राजस्व कार्यों में तेजी आएगी और आम लोगों को सेवाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।हरियाणा भू-अभिलेख निदेशालय के निदेशक डॉ. यशपाल ने बताया कि विभागीय परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में असफल रहे अभ्यर्थियों को पुनः परीक्षा का मौका दिया जाएगा, जबकि सफल उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ाई जाएगी। 2522 अभ्यर्थियों ने दिया था एग्जाम 2700 पटवार सर्कल के लिए कुल अभ्यर्थी 2522 ने एग्जाम दिया था, जिसमें से 2096 अभ्यर्थी ही एग्जाम को पास कर पाए। 426 अभ्यर्थी असफल हो गए। अब असफल अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा का मौका मिलेगा। जो सफल अभ्यर्थी हैं उनकी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी। खाली पड़े करीब 2700 पटवार सर्कल भरे जाएंगे। राजस्व सेवाओं की गति में सुधार आने की उम्मीद बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *