हिमाचल सरकार ने बदले आरक्षण रोस्टर नियम:BJP विधायकों का विधानसभा के बाहर धरना, सदन में भी सरकार को घेरेगा विपक्ष

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सेशन से पहले भारतीय जनता पार्टी विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया। बीजेपी विधायकों ने पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर बदलने के नियमों में जोड़े गए नए प्रावधान के खिलाफ नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने 5 प्रतिशत आरक्षण रोस्टर तय करने का अधिकार डीसी को दे दिया है। इसका असर सभी पंचायतों के आरक्षण पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अपने लोगों के लिए पंचायतें आरक्षित करने के मकसद से यह संशोधन किया गया है। विपक्ष इस मामले को सदन के भीतर भी उठाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस मसले पर चर्चा के लिए पार्टी के विधायक रणधीर शर्मा ने स्पीकर को नोटिस दे दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है। बता दें कि कांग्रेस सरकार ने आरक्षण रोस्टर के नियमों में संशोधन किया है। इसके तहत 95 प्रतिशत पंचायतों में आरक्षण नियमों के तहत होगा, जबकि पांच प्रतिशत पंचायतें आरक्षित करने का अधिकार डीसी को दे दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी इसके विरोध में उतर आई है। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *