बठिंडा-डबवाली नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह 7 बजे अमरपुरा उर्फ गुरथड़ी गांव के पास एक बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में चालक सहित 3 कर्मचारी घायल हो गए। यह बस गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी के कर्मचारियों को रामा मंडी ले जा रही थी, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली पराली की गांठें ढो रही थी। इस दुर्घटना में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बस में सवार रिफाइनरी के तीन अन्य कर्मचारियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें सड़क सरक्षा फोर्स की मदद से प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की कतारें लग गई। दोनों वाहनों को पहुंचा नुकसान समाजसेवी कार्यकर्ता सिकंदर कुमार मसाना के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। संगत पुलिस थाना इस पूरे मामले की जांच कर रहा है।