यूपी की बड़ी खबरें:पीलीभीत में चौकीदार के चेहरे को कुत्तों ने चाट-चाटकर बना दिया कंकाल, खाली मकान में मिला शव, चेहरे की चमड़ी-मांस गायब

पीलीभीत में एक खाली मकान में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली है। चेहरे का मांस गायब था और केवल हडि्डयां दिख रहीं थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिर के पीछे गहरा घाव था और सीढ़ियों पर खून पसरा हुआ था। मंगलवार की घटना जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर घुंघचाई थाना क्षेत्र के सम्भुआ गांव की है। मृतक की पहचान सम्भुआ गांव निवासी मानसिंह (50) के रूप में हुई है। वह चौकीदारी का काम करता था। वे घर से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित एक खाली मकान की रखवाली करते थे। मानसिंह रोज की तरह मंगलवार की सुबह ड्यूटी गए थे। पूरी खबर पढ़िए… बच्ची से रेप करने वाले को 16 दिन में उम्रकैद, गोरखपुर में शादी समारोह से उठा ले गया था गोरखपुर में 6 साल की बच्ची से रेप करने वाले वाले को पॉस्को कोर्ट ने 16 दिन में उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 55 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। बच्ची 20 फरवरी को पीपीगंज में अपनी दादी के मायके एक शादी में परिवार के साथ आई थी। अशोक निषाद कार्यक्रम स्थल से उसे उठा ले गया था। पंडाल के पीछे ले जाकर उसके साथ रेप किया। काफी देर तब बच्ची नहीं दिखी तो परिजन उसे खोजने लगे। जब लोग पंडाल के पीछे पहुंचे तो अशोक निषाद बच्ची को छोड़कर भाग गया। इसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने अशोक निषाद के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर मेरठ में फ्लैट के अंदर मिली महिला की लाश, पति से अलग होकर अकेले रहती थी मेरठ में फ्लैट के अंदर एक महिला का शव मिला है। महिला की पहचान अंशिता (40) के रूप में हुई। घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाइपास स्थित ग्रीन विलेज अपार्टमेंट में मंगलवार की है। पड़ोसियों ने बताया-अंशिता फ्लैट नंबर 314 में अकेली रहती थी। मंगलवार को टिफिन वाला खाना देने पहुंचा तो डोर बंद मिला। उसने पड़ोसियों को सूचना दी। दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो महिला मृत पड़ी थी। बताया जा रहा कि अंशिता कैंसर से पीड़ित थीं। लगभग दो साल पहले वह पति से अलग हो गई थी और अकेले रह रही थी। वह ट्यूशन पढ़ाकर गुजारा करती थी। यहां पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *