पंजाब-PG में युवती की लाश मिली:रात 1.30 बजे युवक दौड़ा आया, बोला- उसकी तबीयत खराब, दरवाजा खोलो; फंदे से लटकी थी

अबोहर में बस स्टैंड के पीछे एक PG में युवती ने सुसाइड कर लिया। उसकी लाश PG के कमरे में फंदे से लटकी मिली। युवती समर सिनेमा नाम के थियेटर में काम करती थी। युवती के फंदा लगाने का पता मंगलवार आधी रात डेढ़ बजे चला। मृतका का ही एक जानकार PG पहुंचा। उसने युवती का कमरा खोलने के लिए कहा। युवक ने कहा कि उसकी तबीयत खराब है। जब दरवाजा खोला गया तो अंदर युवती का शव फंदे से लटक रहा था। इसके बाद पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस सुसाइड के कारणों की जांच कर रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि आखिर युवक को युवती की तबीयत खराब होने का पता कैसे चला। युवती थिएटर में काम करती थी। एक साल से PG में रह रही थी युवती
जानकारी के मुताबिक सुसाइड करने वाली युवती का नाम गीता (28) है। वह फाजिल्का के अरनीवाला की रहने वाली थी। वह काफी समय से अबोहर के समर सिनेमा में काम करती थी। वह पिछले लगभग एक साल से बस स्टैंड के पीछे बने अनेजा पीजी में रह रही थी। एक हफ्ते पहले AC रूम लिया
PG संचालिका मीनू आहूजा ने बताया कि यह लडकी करीब एक साल से उनके पीजी में रह रही थी। एक हफ्ते पहले ही उसने नार्मल कमरे को बदलकर AC रुम लिया था। कल रात साढे 9 बजे वह रोज की तरह आई। उसने कहा कि अब वह सोने जा रही है। मीनू ने बताया कि उनके पीजी में अब दो लडकियां हैं, बाकी की छुटटी पर गई हुई हैं। जानकार के कहने पर दरवाजा खोला
संचालिका मीनू ने बताया कि रात करीब डेढ बजे गीता के बालाजी कॉलोनी के रहने वाले जानकार रवि ने दरवाजा खटखटाया। रवि को मृतका के पिता ने यह कहकर मिलवाया था कि वह उनका जानकार है। इसी वजह से रात को करीब डेढ़ बजे उन्होंने गीता के कमरे का दरवाजा खोल दिया। जब उन्होंने रवि के कहने पर गीता के कमरे में जाकर देखा तो लडकी फंदे पर झूल रही थी। पुलिस और युवती के परिजनों को सूचना दी
पीजी संचालिका ने तुरंत युवती के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और सिटी वन पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में मृतक के परिजनों ने मीडिया को गीता के बारे में कोई भी जानकारी देने से साफ इन्कार कर दिया है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई न करवाने की बात भी कही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
अबोहर सिटी-1 थाने के SHO मनिंदर सिंह ने बतााया कि कल रात सूचना मिलते ही एएसआई लालचंद व पुलिस टीम ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया था। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि आखिर रवि नाम के लड़के को मृतका की तबीयत खराब होने का पता कैसे चला। इससे कोई सुसाइड का कनेक्शन तो नहीं है। पुलिस ने पीजी का रिकार्ड भी कब्जे में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *