पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के यूट्यूब आफिशियल चैनल पर 3 करोड़ सब्सक्राइबर हो गए हैं। मौत के बाद भी सिद्दू के चैनल पर 2 करोड़ फैंस जुड़े। 3 करोड़ फैंस के साथ सिद्धू मूलेवाला पंजाब के पहले सिंगर बन गए हैं। इसके सब्सक्राइबर PM मोदी के आफिशियल यूट्यूब चैनल (3.1 करोड़) के बराबर पहुंच गए हैं।
बड़ी बात ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल पर लगभग 30.1 मिलियन सब्सक्राइबर्स 34 हजार से अधिक वीडियो के साथ हैं जबकि सिद्धू ने ये मुकाम 125 वीडियो के साथ हासिल किया है।
3 करोड़ सब्सक्राइबर के साथ सिद्धू इंडिया के पहले सिंगर बन गए हैं। रिकॉर्ड बनने पर सिद्धू मूलेवाला के पिता बलकौर सिंह ने फैंस को थैंक्यू कहा। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड बनने से खुशी है लेकिन एक गम ये भी है आज बेटा उनके बीच नहीं है। सिद्धू अपने हर रिकॉर्ड के सेलिब्रेट करता था। आज वो होता तो बहुत खुश होता और इन पलों को अपने घर पर अपने फैंस के साथ सेलिब्रेट करता। पीएम के सब्सक्राइबर से 1 लाख कम
सिद्धू मूसेवाला के यूट्यूब आफिशियल चैनल पर 30 मिलियन यानी 3 करोड़ सब्सक्राइबर का रिकॉर्ड बना है। जबकि पीएम के यूट्यूब पर उनके 30.1 मिलियन यानी 3 करोड़ 1 लाख सब्सक्राबर हैं। फैंस ने रिकॉर्ड को लेकर सिद्धू के चैनल पर बधाई भी दी है। फैंस न उम्मीद जताई है कि आने वाले वक्त में सिद्धू मूलेवाला फैंस फालोइंग के मामले में पीएम मोदी का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे। पिता बोले-बेटा जीवित होता तो बहुत खुशी होती
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आज कहा,अगर शुभदीप जीवित होते तो उन्हें बहुत खुशी होती और चीजें अलग होतीं। यह दर्शाता है कि लोगों ने उन्हें भुलाया नहीं है। वह भारत के सबसे बड़े यूट्यूबर बन गए हैं। मैं उन्हें इतना प्यार देने के लिए सभी का धन्यवाद करता हूं। परिवार अभी भी उनके व्यवसाय, आय और हमारी सुरक्षा से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहा है, और मैं उन सभी का आभारी हूं जो हमारे साथ खड़े हैं। नया सांग आईज ऑन मी जल्द रिलीज किया जाएगा
पिता ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला के फैंस पहले से ही उनके अगले गाने आईज ऑन मी को लेकर उत्साहित हैं, जिसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा। गायक की टीम ने पहले ही एक पोस्टर जारी किया है, जिससे संकेत मिलता है कि यह गाना उनकी हत्या की परिस्थितियों के इर्द-गिर्द घूम सकता है बता दें कि मानसा जिले के गांव मूसा में जन्में सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को 28 साल की उम्र में जवाहरके गांव में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मौत के बाद बढ़े 2 करोड़ सब्सक्राइबर
सिद्धू मूसेवाला की मौत (29 मई 2022) के बाद उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर्स में भारी बढ़ोतरी हुई है। मौत के समय चैनल पर लगभग 1 करोड़ (10 मिलियन) सब्सक्राइबर्स थे। एक साल बाद (मई 2023) में ये 20 मिलियन से ज्यादा हो गए यानी लगभग 10 मिलियन की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अभी (अप्रैल 2026) में चैनल ने 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स पार कर लिए हैं । इसमें कुल वीडियो 125 हैं, कुल व्यूज 9.8 बिलियन प्लस हैं। यह पहला भारतीय सिंगर है जिसके मौत के बाद भी 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का रिकॉर्ड बना है। इन गीतों ने बढ़ाए सिद्धू के सब्सक्राइबर
मौत के बाद लगभग 20 मिलियन (2 करोड़) सब्सक्राइबर्स बढ़े हैं। यह बढ़ोतरी उनके मौत के बाद रिलीज सांह मूस प्रिंट,लॉक, 295, द लॉस्ट राइड और बरोटा हैं। चैनल अभी भी रोजाना हजारों सब्सक्राइबर्स गेन कर रहा है।