वेयरहाउस के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा की आत्मत्या से जुड़े मामले में आज लालजीत भुल्लर को फिर अदालत में पेश किया जाएगा। तीन दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उनकी दोबारा पेशी होगी। इससे पहले, 24 मार्च को अदालत ने उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। यह मामला डीएम गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या से जुड़ा हुआ है । पहले 5 दिन और बाद में 3 दिन का मिला रिमांड डीएम रंधावा ने 21 मार्च तड़के सल्फाश निगला और वीडियो बनाकर अपनी मौत का जिम्मेदार लालजीत भुल्लर को बताया। 21-22 मार्च की मध्यरात्रि में लालजीत सिंह भुल्लर, उसके पिता सुखदेव सिंह, पीए दिलबाग सिंह और दो अन्य पर पर्चा दर्ज हुआ। पुलिस ने 23 मार्च को लालजीत भुल्लर मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया। 24 मार्च को उसे कोर्ट में पेश किया और 5 दिन के पुलिस रिमांड लिया। रविवार को पुलिस ने फिर से कोर्ट में पेश किया और 3 दिन का रिमांड मिला। 21 मार्च को रंधावा ने सल्फास खाकर की थी आत्महत्या बता दें 21 मार्च की सुबह रंधावा ने सल्फास निगल ली थी। इसके बाद अमृतसर के अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने मरने से पहले एक वीडियो बनाकर लालजीत भुल्लर को मौत का जिम्मेदार ठहराया था।