भदोही के अजयपुर (ब्लॉक भदोही) निवासी नेहा सिंह ने पीसीएस परीक्षा में 40वीं रैंक हासिल की है। नथईपुर (ब्लॉक ज्ञानपुर) के अरविंद कुमार सरोज ने इसी परीक्षा में 122वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर कांग्रेस परिवार ने जिला अध्यक्ष जोशी अंसारी के नेतृत्व में दोनों सफल अभ्यर्थियों को अंगवस्त्र और बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने मोबाइल फोन के माध्यम से दोनों प्रतिभागियों से बात कर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी और पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे राजन ने कहा कि यह सफलता पूरे जनपद भदोही के लिए प्रेरणास्रोत है। कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये दोनों अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे। किसान कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर दिलीप मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर दुबे और जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ बिंद ने संयुक्त रूप से कहा कि नेहा सिंह और अरविंद सरोज आज के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये अधिकारी समाज के कमजोर वर्गों की आवाज बनकर कार्य करेंगे और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। इस दौरान राजेश कुमार दूबे, महेश मिश्रा, मनोज गौतम, नाजिम अली, शक्ति मिश्रा, विशाल गौतम, रमाशंकर बिंद, राकेश पाल, धीरज पाल, रामू गौतम सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।