संगरूर में युवक ने जहर खाकर दी जान:पांच दिन पहले हुई शादी, पत्नी ने बताया पहले से शादीशुदा होने का सच

पंजाब के संगरूर जिले में शादी के पांच दिन बाद एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। युवक की पत्नी ने शादी के बाद खुलासा किया कि वह पहले से शादीशुदा है। जिसके बाद युवक ने यह कदम उठाया। लोंगोवाल पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने यह मामला गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है। शिकायत में रणजीत कौर निवासी लोंगोवाल, सरबजीत कौर, जगतार सिंह उर्फ गग्गू निवासी रंधावा (लोंगोवाल), सुरिंदर सिंह, हरप्रीत कौर निवासी बाघापुराना और संदीप कौर बेटी गुरबख्श सिंह निवासी बाघापुराना, जिला मोगा को नामजद किया गया है। पत्नी ने मायके जाकर ससुराल आने से किया इनकार पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता के भाई जसविंदर सिंह की शादी संदीप कौर के साथ आनंद कारज के तहत हुई थी। शादी के पांच दिन बाद संदीप कौर अपने मायके लौट गई। जब जसविंदर सिंह ने उसे फोन कर वापस आने के लिए कहा, तो उसने यह कहकर आने से इनकार कर दिया कि वह पहले से ही शादीशुदा है और अब तलाक लेना चाहती है। इस खुलासे के बाद जसविंदर सिंह कथित तौर पर गहरे मानसिक तनाव में आ गया। आरोप है कि इसी तनाव के चलते जसविंदर सिंह ने अपने खेत में जाकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *