कैथल में स्पा सेंटर पर देह व्यापार का भंडाफोड़:7 युवतियां और 2 युवक पकड़े, मौके पर नहीं मिला मालिक

कैथल में पुलिस की टीम ने पुराना बस स्टैंड के पास एक स्पा सेंटर पर रेड की और कई लड़कियों और लड़कों को मौके से पकड़ लिया। स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस टीम को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्‌ठी हो गई। डीएसपी हेड क्वार्टर वीरभान और दुर्गा शक्ति की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और केंद्र पर रेड की। वहां पर 7 युवतियां और 2 युवक स्पा सेंटर में मिले। सभी को सिविल लाइन थाना ले जाकर उनसे पूछताछ की गई। पुलिस को मिली गुप्त सूचना सिविल लाइन थाना एसएचओ रामनिवास ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुराने बस स्टैंड के पास हनी बी मसाज सेंटर में मसाज की आड़ में अनैतिक कार्य करवाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेड की। रेड के दौरान केंद्र में 7 युवतियां और 2 युवक पकड़े गए। सेंटर का मालिक मौके पर नहीं मिला। जांच के आधार पर कार्रवाई एसएचओ ने बताया कि पुलिस सभी युवतियों और युवकों को पड़कर सिविल लाइन थाने में ले गई, जिनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *