आगरा में पत्नी और मौसेरे भाई को फरसे से काटने वाले पति समेत 3 लोगों को फांसी की सजा हुई है। कोर्ट ने पति के छोटे भाई और पिता को भी हत्या का दोषी माना है। तीनों पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया है। वहीं, सबूतों की कमी के चलते उसकी मां को बरी कर दिया है। एडीजे-26 अमरदीप ने बुधवार को यह फैसला सुनाया। पूरा मामला 4 साल पहले 2022 का है, जहां एत्माद्दौला में अवैध संबंध के शक में गौरव ने अपनी पत्नी पूजा और मौसेरे भाई शिवम को फरसे से काट डाला था। इस डबल मर्डर में पिता मदन और छोटे भाई अभिषेक ने गौरव का साथ दिया था। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था, जो कोर्ट में अहम सबूत साबित हुआ। अभिषेक ने शिवम को 1 मिनट में 22 फरसे मारे पिता-बेटों ने पहले पूजा और शिवम को गली में दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीटा। दोनों जब जमीन पर गिर पड़े तो फरसे से उनके गले काट दिए थे। पूजा के देवर ने शिवम को 1 मिनट में 22 बार फरसे मारे थे। पुलिस को पूजा की लाश घर के दरवाजे पर, जबकि शिवम की लाश गली में पड़ी मिली थी। पत्नी पूजा का मर्डर करने के बाद पति गौरव उसके शव के पास बैठकर रोता रहा। वहीं, ससुर और देवर ने एत्माद्दौला थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति गौरव को गिरफ्तार कर लिया था। घटना स्थल से हत्या में इस्तेमाल फरसा और नाली में पड़ा खून से सना डंडा बरामद किया था। कोर्ट में 14 गवाह पेश हुए एडीजीसी मोहित पाल ने बताया कि इस मामले में 14 गवाह कोर्ट में पेश किए गए। इनमें सबसे अहम गवाही शिवम के भाई अभिषेक की रही। वहीं हत्या का CCTV भी अहम सबूत साबित हुआ। दोनों पक्षों को सुनने के बाद एडीजे-26 अमरजीत ने तीनों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। कोर्ट में सजा सुनाए जाने के बाद भी तीनों दोषियों के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। कोर्ट से बाहर निकलते समय मीडिया के पूछने पर आरोपी ने कहा कि वो हाईकोर्ट में अपील करेंगे। उन्हें न्याय पर भरोसा है। शिवम रिश्तेदारी के चलते पूजा के यहां आता था सुशील नगर के रहने वाले 31 साल के शिवम सिसौदिया के घर के पीछे ही उसके रिश्ते के मौसा मदन का घर है। मदन के बडे़ बेटे गौरव की शादी सैंया के खेडिया गांव की रहने वाली पूजा से हुई थी। रिश्तेदारी होने के चलते शिवम का मदन के घर आना-जाना था। बताया जाता है कि शिवम और गौरव की पत्नी पूजा के बीच नजदीकियां थीं। 27 मई, 2022 की दोपहर पूजा से मिलने शिवम उसके घर आया था। दोनों को घरवालों ने एक साथ मिलते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद दोनों को घर से घसीटकर बाहर लाए थे। ससुर मदन, पति गौरव और देवर अभिषेक ने गली में दौड़ा-दौड़ाकर शिवम और पूजा को डंडों से पिटाई की थी। दोनों के जमीन पर गिरते ही फरसे से उनके गले काट दिए थे। ……………………. ये खबर भी पढ़िए- ब्रजेश पाठक हाथ जोड़कर प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचे:बोले- मैं खुद सवर्ण, लखनऊ में UGC नियमों के खिलाफ शंख बजाकर प्रदर्शन लखनऊ में सवर्ण मोर्चा के लोगों ने बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आवास घेर लिया। प्रदर्शनकारी यूजीसी के नए नियमों को काला कानून बताते हुए शंख बजाकर नारेबाजी करने लगे। इसी बीच ब्रजेश पाठक उनके बीच पहुंचे। उन्होंने हाथ जोड़कर प्रदर्शन कर रहे लोगों अभिवादन किया। डिप्टी सीएम के इस तरह सम्मान करने पर प्रदर्शनकारियों ने हंगामा बंद कर दिया। सभी ने ब्रजेश पाठक को उन्हीं के अंदाज में प्रणाम किया। इसके बाद डिप्टी सीएम खुद सभी को अंदर ले गए। पढ़ें पूरी खबर