जालंधर में गर्लफ्रेंड से तंग आकर सुसाइड:परिवार बोला- बेटे पर पैसे वापस करने का दबाव बना रही थी, पुलिस को भी शिकायत दी

जालंधर में गर्लफ्रेंड से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने सुसाइड कर लिया। उसने घर पर रस्सी से फंदा लगाया। परिजनों ने बताया कि गर्लफ्रेंड से पैसों के लेन-देन को लेकर परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय करण के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में वाई-फाई का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामला मंगलवार को संतोखपुरा इलाके में सामने आया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। करण ने 60 हजार रुपए लिए थे उधार
करण की बहन भावना ने बताया कि तिलक नगर की रहने वाली लड़की के साथ भाई का रिलेशन था। उसने उस लड़की से 60 हजार रुपए उधार लिए थे। करण ने इनमें से 18 हजार रुपए पहले और 17 हजार रुपए बाद में लौटा दिए थे। लड़की शेष राशि के लिए करण को लगातार परेशान कर रही थी। 20 हजार रुपए के लिए दबाव डाल रहे थे
करण की बुआ ने बताया कि लड़की के परिवार वाले विशेष रूप से 20 हजार रुपए के लिए उस पर काफी दबाव डाल रहे थे। लड़की के भाई ने करण के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज भी कराई थी। बुआ ने बताया कि आत्महत्या से पहले करण की मोबाइल पर लड़की के परिवार के किसी सदस्य से आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद उसने ये कदम ‌उठाया है। मंगलवार को दोपहर 1:45 बजे बहन ने उसे फंदे पर लटका देखा। करण की 4 बहनें और 2 भाई हैं। परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई
परिवार ने बताया कि करण के आत्महत्या करने के बाद उन्होंने लड़की के परिवार वालों को फोन किया। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाय। परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और चेतावनी दी है कि यदि लड़की के परिवार को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे। परिवार के बयान के आधार पर पुलिस जांच शुरु
पुलिस स्टेशन आठ के SHO अनिल ने बताया कि लड़के के परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *