शिमला में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:चरस बरामद, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज, बालूगंज थाना पुलिस की कार्रवाई

शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालूगंज क्षेत्र से दो व्यक्तियों को 1.055 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बालूगंज थाना पुलिस टीम 31 मार्च की शाम गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें विश्वसनीय सूचना मिली कि कुल्लू जिले के कमलेश कुमार और इंद्रजीत अपनी बलेनो गाड़ी में टुटू क्षेत्र में चरस की डिलीवरी देने आए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टुटू पहुंचकर वाहन की जांच की। दो तस्कर गिरफ्तार वाहन की तलाशी के दौरान उसमें कमलेश कुमार (35 वर्ष) निवासी गांव मशाडा जिला कुल्लू, और इंद्रजीत (28 वर्ष) निवासी गांव मशाडा जिला कुल्लू, मौजूद पाए गए। गवाहों की मौजूदगी में तलाशी लेने पर गाड़ी से एक कैरी बैग बरामद हुआ, जिसमें कुल 1.055 किलोग्राम चरस पाउच में रखी थी। चरस बरामद इस संबंध में बालूगंज थाने में 31 मार्च 2026 को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 और 29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें अब कोर्ट में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *