2 हिस्से में बंटी महिला बैंक मैनेजर की बॉडी:रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने कुचला, चारों पहिए चढ़ा दिए; भाभी बोली- जानबूझकर गाड़ी चढ़ाई

भागलपुर में गुरुवार सुबह एक ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि महिला की बॉडी दो हिस्सों में बंट गई। महिला का नाम सपना कुमारी (35) है। वह उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की ब्रांच मैनेजर थी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतका सुबह अपनी ड्यूटी के लिए निकली थी। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। घटना पुलिस जिला नवगछिया के श्रीपुर पेट्रोल पंप के पास की है। ननद बोली- ट्रक ड्राइवर ने जानबूझकर टक्कर मारी मृतका की ननद संगीता कुमारी का कहना है कि मेरी छोटी भाभी रोज की तरह सुबह 10.30 बजे अपने ऑफिस के लिए निकली थी। वह सही डायरेक्शन में थी। हेलमेट भी पहनी थी। रास्ते में रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार ट्रक आ गया। ट्रक की स्पीड इतनी थी कि उसे संभलने का मौका नहीं मिला। ननद ने आरोप लगाया, ‘ड्राइवर ने जानबूझकर मेरी भाभी के ऊपर ट्रक चढ़ाया है। इलाके में अक्सर ट्रक ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं, जिससे ऐसे हादसे होते रहते हैं।’ ननद के मुताबिक, हादसे के वक्त मौके पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा किया और सड़क जाम कर दिया, तब जाकर पुलिस पहुंची। हालांकि, तब तक आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार हो चुका था। परिजनों ने मामले में सख्त कार्रवाई और दोषी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है। परिजनों के मुताबिक, राजकिशोर शाह की बेटी सपना हरनाथ चक की रहने वाली थी। उसके पति रेलवे में पोस्टेड हैं। महिला दो बच्चों की मां थी। 10.30 में घर से निकली, करीब 11 बजे हुआ हादसा स्थानीय निवासी विपिन कुमार के अनुसार, ट्रक मधेपुरा-चौसा की ओर से भागलपुर की तरफ जा रहा था, जबकि बैंक मैनेजर सपना कुमारी मकनपुर चौक से चौसा की ओर जा रही थीं। करीब 11 बजे दोनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सीधे ट्रक के नीचे आ गई। ट्रक के चारो पहिए महिला के ऊपर थे। जानिए किस हाल में मिली बॉडी सड़क हादसे का मंजर बेहद दिल दहला देने वाला था। टक्कर के बाद महिला का शव ट्रक के पहिए के नीचे फंसा हुआ मिला। उनका शरीर दो हिस्सों में बंटे थे। कमर के नीचे का हिस्सा अलग हो गया था। सीने के ऊपर का हिस्सा भी अलग था। बीच का पार्ट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त था।। स्कूटी भी ट्रक के पहिए के नीचे फंसी थी। आसपास खून बिखरा था। मौत के बाद भी महिला का हेलमेट सिर पर ही लगा था। ट्रक को भीड़ ने पकड़ा, ड्राइवर भागने में कामयाब भागलपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह ट्रक को पकड़ लिया, हालांकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए और विरोध जताते हुए NH-80 को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, और जाम छुड़ाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… 27 साल की महिला का हेलमेट समेत सिर कटकर अलग:उन्नाव में ट्रक गर्दन पर चढ़ा; भतीजी बाल-बाल बची; दुबई में रहता है पति उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गुरुवार दोपहर स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। महिला अपनी 6 साल की भतीजी के साथ बाजार गई थी। रास्ते में ट्रक ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे महिला और उसकी भतीजी सड़क पर गिर गई। तभी ट्रक का पहिया महिला की गर्दन से गुजर गया। महिला का सिर हेलमेट समेत धड़ से अलग हो गया। हादसे में बच्ची बाल-बाल बची है। लेकिन वह सदमे में है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *