चरखी दादरी में ‘गोह’ का एक्सीडेंट:दो पैर काटने पड़े, भिवानी गौ रक्षा दल की टीम ने किया मॉनिटर लिजार्ड का रेस्क्यू

चरखी दादरी में एक मॉनिटर लिजर्ड (गोह) का एक्सीडेंट हो गया। इसकी सूचना मिलने में बाद भिवानी गौ रक्षा दल ने रेस्क्यू किया। वहीं चिकित्सालय में उसका ऑपरेशन किया गया। लेकिन एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण उसके 2 पांव काटने पड़े। गौ रक्षा दल भिवानी के प्रधान संजय परमार ने कहा कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि चरखी दादरी में एक मॉनिटर लिजर्ड का एक्सीडेंट हो गया। जिसे सामान्य बोलचाल की भाषा में गोह कहते हैं। एक्सीडेंट में उसके 2 पैरों को मजबूरन काटना पड़ा। उन्होंने कहा कि गोह एक बिना जहर का प्राणी होता है। लेकिन अमूमन लोग इसे बहुत ज्यादा डरते हैं। वहीं घायल गोह को भिवानी के गौ चिकित्सालय में लाया गया। जहां पर उसका ऑपरेशन किया गया और फिलहाल उसे गौ चिकित्सालय में ही रखा गया है। उम्मीद है कि वह जल्दी ही ठीक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जीवों की सेवा करनी चाहिए, उन्हें किसी भी प्रकार की हानि नहीं पहुंचानी चाहिए। गौ रक्षा दल भी समय-समय पर जीवों का रेस्क्यू करती रहती है। साथ ही लोगों से भी अपील करती है कि वे किसी जीव को नुकसान ना पहुंचाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *