फरीदाबाद में रोड रेज के दौरान फायरिंग:बाइक चलाने को लेकर विवाद, पिस्टल और मोटरसाइकिल छोड़ युवती संग आरोपी फरार

फरीदाबाद जिले में बल्लभगढ़ के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में बालाजी कॉलेज रोड पर रोड रेज की घटना में युवक ने व्यक्ति पर पिस्टल से गोली चला दी। पीडित ने युवक को सही तरीके से बाइक चलाने के लिए कहा, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गोली चलाने के बाद युवक बाइक और पिस्टल को मौके पर छोड़ युवती के साथ फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कंपनी में डयूटी पर जा रहा था पीड़ित बल्लभगढ़ के रहने वाले विवेक ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह करीब साढ़े 10 बजे घर से कंपनी में डयूटी के लिए जा रहा था। बालाजी कॉलेज रोड पर उनके आगे बाइक पर एक युवक और युवती चल रहे थे। युवक के द्वारा बाइक को गलत तरीके से चलाया जा रहा है। जब उसने युवक को बाइक को सही तरीके से चलाने के लिए बोला, तो उसने झगड़ा करना शुरू कर दिया। बैग से निकाल पिस्टल तानी विवेक ने बताया कि युवक और युवती दोनों ही उससे झगड़ा करने लगे। युवक ने बैग से पिस्टल निकालकर उसके ऊपर तान दी। विवेक ने बताया कि उसने युवक से पिस्टल छीनने की कोशिश की। इसी दौरान गोली चली और उसके चेहरे को छूते हुए निकल गई। जिसके बाद दूसरी गोली चलाने से पहले ही उसने पिस्टल को छीन लिया। जिसके बाद दोनों युवक-युवती मौके से फरार हो गए। पिस्टल और बैग को छीना विवेक ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोक एकत्रित हो गए। जिसके बाद दोनों बैग और पिस्टल सहित बाइक को छोड़कर भाग गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसने पिस्टल व बैग पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस बोलीं- जांच जारी बल्लभगढ़ आदर्श नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि उनको गोली चलने की सूचना मिली। जिसके बाद वो यहां पर पहुंचे। गोली चलाकर फरार हुए दोनों युवक-युवती की पुलिस तलाश कर रही है। दोनों का सीसीटीवी भी सामने आया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को अरेस्ट कर लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *