मोबाइल नंबर ब्लॉक करने पर पत्नी का सुसाइड:करनाल में 4 महीने पहले लव-मैरिज, झगड़े के बाद घर से गया पति, पीछे से फांसी लगाई

हरियाणा के करनाल में लव मैरिज के चार महीने बाद ही युवती ने सुसाइड कर दिया। मामला सिर्फ इतना था कि पति ने मामूली कहासुनी पर घर से बाहर जाकर उसका मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया था। जब उसने कई बार पति को कॉल की, तो इसकी जानकारी हुई। इसके बाद उसने भी पति के नंबर को ब्लैकलिस्ट में डालकर सुसाइड कर लिया। पति जब घर पहुंचा तो दरवाजा बंद मिला। उसने कॉल की, लेकिन नंबर ब्लैकलिस्ट होने की वजह से फोन नहीं मिला। इसके बाद पति ने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को बुलाया और दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो पत्नी फंदे से लटकी थी। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की मॉर्च्युरी हाउस में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, लव मैरिज के बाद युवती का अपने मायके वालों से कोई संपर्क नहीं था। वह पति के साथ किराए के मकान में रहती थी। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट करने पर उठाया कदम दीपक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह टैक्सी ड्राइवर है। झगड़े के बाद वह घर से निकल गया था। इस दौरान महक उसे बार-बार फोन कर रही थी। इससे परेशान होकर उसका नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। उसने सोचा था कि घर लौटने पर वह नंबर फिर से ब्लैकलिस्ट से बाहर कर देगा। रात को वह रात को शराब पीकर घर लौटा और नंबर को ब्लैकलिस्ट से हटाया, लेकिन तब तक महक ने उसका नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया था। पुलिस कर रही मामले की जांच उधर, करनाल पुलिस का कहना है कि विवाहिता महक के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवती के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। उनके बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *