खगड़िया में EO की गाड़ी में तोड़फोड़:अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, सफाई इंस्पेक्टर घायल

खगड़िया में स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम पर शुक्रवार को हमला हुआ। अतिक्रमणकारियों ने कार्यपालक पदाधिकारी (EO) की गाड़ी को निशाना बनाते हुए उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हमले में स्वच्छता निरीक्षक राजीव रंजन कुमार घायल हो गए। उन्हें तुरंत सदर अस्पताल खगड़िया में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ अतिक्रमणकारियों ने विरोध करते हुए अचानक हमला कर दिया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही प्रशासन की टीम ने स्टेशन रोड पर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, कुछ अतिक्रमणकारियों ने विरोध करते हुए अचानक हमला कर दिया। उन्होंने पथराव के साथ तोड़फोड़ भी शुरू कर दी। सदर एसडीओ धनंजय कुमार ने इस घटना को सुनियोजित हमला बताया है। उन्होंने आशंका जताई कि अतिक्रमण कराकर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के लोग इसमें शामिल हो सकते हैं। आरोपियों की पहचान की जा रही – एसडीओ एसडीओ ने कहा कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *