मंडी में नशा तस्कर गिरफ्तार, मुंबई का रहने वाला:चरस और 40 हजार कैश बरामद; पुलिस ने शक पर रूकवाई थी वोल्वो बस

मंडी पुलिस ने नशा तस्करी पर कार्रवाई करते हुए वीरवार देर रात तरोट फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक वोल्वो बस से 299 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में मुंबई के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मंडी SP विनोद कुमार ने बताया कि मंडी से सुंदरनगर की ओर जा रही वोल्वो बस (नंबर DD01W-9133) को जांच के लिए रोका गया। बस की तलाशी के दौरान सीट नंबर 10C पर बैठे एक यात्री के व्यवहार पर संदेह हुआ। बैग से 299 ग्राम चरस और कैश बरामद संदेह के आधार पर पुलिस ने यात्री के सामान की जांच की। उसके बैग से 299 ग्राम चरस/कैनाबिस, एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन और 40,000 रुपए का कैश बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। मुंबई का रहने वाला है आरोपी पूछताछ में आरोपी की पहचान केनेथ डानियल (31) निवासी वाशी, नवी मुंबई (महाराष्ट्र) के रूप में हुई। आरोपी मादक पदार्थ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करेगी पुलिस एसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके आधार पर आरोपी से पूछपाछ की जाएगी। पूछताछ में बड़ी जानकारी हाथ लग सकती है। फिलहाल, मामले में की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *