लुधियाना में 29 मार्च को कांग्रेस नेता परमिंदर तिवारी की हत्या से पहले का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आरोपी हत्या से ठीक एक घंटा पहले नशे की हालत में कुल्हाड़ी कंधे पर रखकर गांव में पैदल घूमता दिखा। उसके साथ एक व्यक्ति और भी बातें करते हुए दिख रहा है। आरोपी शाम को 5:47 बजे गांव में ही कैपरी घूमते हुए दिखा और 6:45 बजे उसने परमिंदर तिवारी के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों के अनुसार, हत्यारोपी विजय कुमार उर्फ अजय 15 दिन से तखरां गांव के चक्कर लगाकर परमिंदर तिवारी की रेकी कर रहा था। विजय कुमार उर्फ अजय खोखरां गांव का रहने वाला है। इराक गांव का रहने वाला दूसरा आरोपी लक्की भी कुछ दिन से अजय कुमार के साथ ही था। दोनों तखरां में एक लेबर क्वार्टर में रह रहे थे। पुलिस अभी उस मामले में भी जांच कर रही है। हत्या के वक्त लक्की बाइक चला रहा था, जबकि अजय ने कांग्रेस नेता तिवारी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किए। हत्या करने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए और पटना पहुंच गए। थाना कूमकलां की पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है और पटना से लुधियाना लेकर आ गई है। हालांकि पुलिस अभी उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है। हत्या के बाद आरोपियों ने किया एक व्यक्ति को फोन पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्यारोपियों ने लुधियाना से फरार होने के बाद एक व्यक्ति को फोन किया। पुलिस जांच में जैसे ही यह बात सामने आई तो पुलिस ने उस व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। जिस पर उन्हें पनाह देने का आरोप है। आधिकारिक तौर पर पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कह रही है। सिर पर कुल्हाड़ी से किए 6 वार, खोपड़ी पूरी तरह डैमेज कांग्रेस नेता परमिंदर तिवारी का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। आरोपियों ने परमिंदर तिवारी के सिर पर कुल्हाडी से एक के बाद एक कुल 6 वार किए। जिसकी वजह से उनकी पूरी खोपड़ी डैमेज हो गई और दिमाग वाला हिस्सा बाहर बिखर गया। परमिंदर तिवारी के शरीर में और कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने कुल्हाड़ी से इतनी जोर से वार किया कि वो पहले वार में ही गिर गए थे। उनकी आवाज तक नहीं निकली थी। गिरने के बाद भी वो वार करते रहे। परिवार को बताया- दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए कांग्रेस के हलका इंचार्ज राजा गिल के पीए गुरमुख सिंह ने बताया कि परिवार इस बात पर अड़ा था कि जब तक हत्यारे गिरफ्तार नहीं होते तब तक वो पोस्टमार्टम व संस्कार नहीं कराएंगे। बुधवार को पुलिस ने परिवार को बताया कि दोनों आरोपी पटना से गिरफ्तार हो गए हैं, उसके बाद परिवार ने पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार करने के लिए हामी भरी। गुरवार को परमिंदर तिवारी का पोस्टमार्टम व संस्कार हो गया। परमिंदर की हत्या के पीछे 3 थ्योरियां… परमिंदर हत्याकांड में अब तक क्या हुआ…