रोहतक में महिला ने किया सुसाइड:पानी की डिग्गी में पड़ा मिला शव, शिनाख्त करवाने में जुटी पुलिस

रोहतक शहर के झज्जर रोड स्थित जलघर में डिग्गी के अंदर एक महिला का शव पड़ा मिला। डिग्गी में सैर करने के लिए आए लोगों ने शव को खींचकर बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पानी की डिग्गी में मिले महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी। हालांकि सैर करने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने महिला को डिग्गी पर अक्सर देखा है, लेकिन उसके बारे में जानकारी नहीं है। महिला आसपास के क्षेत्र की ही रहने वाली है। महिला ने देर रात को पानी की डिग्गी में छलांग लगाई है, जिसके कारण शव सुबह पानी में तैरता हुआ मिला। एफएसएल ने मौके पर की जांच शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने शव की जांच के लिए एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को मौके पर बुलाया। डॉ. सरोज दहिया ने शव का निरीक्षण किया। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की उम्र 35 साल से अधिक है। साथ ही महिला के हाथों में चूड़ी, पैरों में पायल भी मिली हैं। साथ ही महिला बाल बच्चों वाली है। घरेलू विवाद, सुसाइड का कारण महिला आसपास की कॉलोनी में रहने वाली है, जिसने देर रात को पानी की डिग्गी में कूदकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड के पीछे का कारण घरेलू विवाद माना जा रहा है, जिसके कारण महिला ने यह कदम उठाया। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। शव की शिनाख्त करवाने में जुटी पुलिस शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने बताया कि सुबह करीब साढे 7 बजे सूचना मिली कि एक महिला का शव पानी की डिग्गी में तैरता हुआ मिला है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। महिला की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को डेड हाउस में रखवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *