हरियाणा के करनाल में चौराहे पर ड्यूटी कर रहे एक पुलिसकर्मी को एक नाबालिग ने अपनी ब्रांड न्यू कार से पहले टक्कर मारी, फिर बोनट पर लटकाकर काफी दूर तक कार दौड़ाई। यह मामला सेक्टर-7 स्थित चौक पर उस वक्त सामने आया, जब पुलिसकर्मी ने कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी होने और नंबर प्लेट न होने पर रुकने का इशारा किया। आरोप है कि कार सवार ने रुकने की बजाय स्पीड और तेज कर दी और चौराहे के बीच में खड़े पुलिसकर्मी को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पुलिसकर्मी कार के बोनट पर जा गिरा। इसके बाद भी कार सवार नहीं रुका और पुलिसकर्मी को बोनट पर डालकर काफी दूरी तक लेकर गया। इस घटना का एक वीडियो सामने है। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी को ट्रेस किया तो पता चला कि वह नाबालिग है और कार में उसके साथ एक लड़की भी थी। यह भी पता चला है कि आरोपी की मां को आस्ट्रेलिया ककी नागरिकता हासिल है। फिलहाल, घटनाक्रम को देखते हुए आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे घटा पूरा घटनाक्रम… पुलिस से बचने के लिए उतार दी थी ब्लैक फिल्म पुलिस के मुताबिक, फरार होने के बाद आरोपी ने काफी चालाकी दिखाने का प्रयास किया, ताकि वह न पकड़ा जाए। उसने गाड़ी पर नंबर प्लेट भी लगा ली थी और काली फिल्म भी उतार दी थी। ताकि इसकी गाड़ी पहचान में न आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार की डिटेल के आधार पर सर्चचिंग शुरू की। इसी दौरान करनाल की सेक्टर-6 मार्किट में पुलिस को एक कार नजर आई, जिससे वारदात वाली कार की डिटेल मैच हो गई। जब ड्राइवर से पूछताछ की गई तो उसने सब कुछ बता दिया। इसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया। नाबालिग निकला ड्राइवर, पुलिस ने कार जब्त की सेक्टर-32-33 थाना पुलिस के मुताबकि, उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा, एक्सीडेंट करने और सरकारी कर्मचारी को चोट पहुंचाने व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि कार चला रहा लड़का नाबालिग था और उसके साथ एक नाबालिग लड़की भी थी। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने उसकी कार भी जब्त कर ली गई है। आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
———————— ये खबर भी पढ़ें… महिला को कार के बोनट पर 1KM तक घसीटा:सोनीपत में बच्चों के झगड़े को सुलझाने गई; युवकों ने टक्कर मारी, बेटे को पीटा हरियाणा के सोनीपत में एक विधवा महिला को कुछ युवकों ने अपनी कार से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला कार के बोनट पर गिर गई। मगर, युवकों ने रफ्तार कम किए बिना कार को करीब 1 किलोमीटर तक दौड़ाया। जब कार की रफ्तार धीमी पड़ी तो महिला ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। (पूरी खबर पढ़ें)