सस्पेंडेड SE बोले- झोटों की नाराजगी भी दूर करेंगे:पूर्व AAP नेता ने पूछा- जाटों से माफी मांगी, झोटों से कब मांगोगे; कॉल रिकॉर्डिंग वायरल

हरियाणा के सोनीपत में ‘जाट-झोटे’ विवाद से चर्चा में आए सस्पेंडेड सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर गीतूराम तंवर ने कहा- अब झोटों की नाराजगी भी दूर करेंगे। इससे पहले बढ़ते विवाद के बीच गीतूराम ने जाट समाज से माफी मांगी थी। दरअसल, गीतूराम तंवर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे जाटों और झोटों को लट्ठ मारने की बात कह रहे थे। विवाद होने पर निगम ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। अब AAP के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने उनसे बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल कर दी। जिसमें नवीन ने कहा- साहब, जाटों से तो माफी मांग ली, झोटों से माफी कब मांगोगे? नवीन की सोशल मीडिया में क्या लिखा… झोटा समाज का प्रधान आया नवीन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे पास सुबह झोटा समाज का प्रधान आया था, बोलने लगा कि दादा मेरे साथ गलत हुआ है। आप आवाज उठाओ। प्रधान बोलने लगा कि सस्पेंडेड SE ने जाटों से तो माफी मांग ली, लेकिन हमसे माफी नहीं मांगी। समाज से बात कर आपको न्याय दिलाएंगे नवीन ने आगे लिखा- झोटे ने मुझसे कहा कि भैंस का दूध पीकर सब तगड़े हो रहे हैं। मैं बुग्गी में वजन भी उठाऊ और लट्ठ भी खाऊ… अब मैं हर समाज से नाराज हूं, कोई हमारी आवाज नहीं उठाता। इसके बाद मैंने (नवीन) कहा- मैं सभी समाज से बात कर रहा हूं। आप नाराज न हो। अब पढ़िए…नवीन की सस्पेंडेड SE से क्या बात हुई नवीन ने सोशल मीडिया पर एक 35 सेकेंड का वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वे सस्पेंडेड SE से बातचीत कर रहे हैं। गीतूराम: कौन से झोटे की बात कर रहे हो भाई। नवीन: झोटों की, मैंने तो वीडियो में ही कही है।
गीतूराम: वीडियो की तो मैं, सफाई दे चुका हूं, कम्प्लीट। नवीन: जाटों से ही माफी मांगी है जी, झोटों से माफी नहीं मांगी।
गीतूराम: झोटा कौन है? नवीन: झोटा, अपना झोटा, जो बुग्गी में जुड़ता है।
गीतूराम: हंसते हुए…और बताओ। नवीन: झोटे नाराज हो रहे हैं। मैं तो यहीं कह रहा था, तंवर साहब। मैं तो रिक्वेस्ट ही कर सकता हूं बस।
गीतूराम: छोटे भाई, उनकी भी नाराजगी दूर करेंगे। नवीन: बस ठीक, बहुत-बहुत धन्यवाद आपका। नवीन की पोस्ट पर आए ये कमेंट —————————————- यह खबर भी पढ़ें… झोटा लेकर सोनीपत DC के पास पहुंचे किसान: ‘जाट-झोटा जहां मिलेगा, लठ मारूंगा’ कहने वाले अधिकारी पर कार्रवाई की मांग, बोले- आंदोलन करेंगे सोनीपत में बिजली निगम के एसई गीतू राम तंवर की जाट समाज को लेकर की गई टिप्पणी पर किसान भड़क गए। शुक्रवार को किसान झोटा लेकर लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने DC नेहा सिंह को को ज्ञापन सौंपकर विवादित टिप्पणी करने वाले तंवर पर कार्रवाई की मांग की। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *