अमृतसर में DM रंधावा के परिवार से मिले जाखड़:पंजाब ‍BJP अध्यक्ष ने CBI जांच की मांग दोहराई, परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिया

पंजाब BJP के अध्यक्ष सुनील जाखड़ आज अमृतसर में DM गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार से बातचीत की और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने के लिए कहा। जाखड़ के साथ भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे, जिन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि यह संघर्ष अकेले उनका नहीं, बल्कि पूरे पंजाब की न्याय की लड़ाई है। मीडिया से बातचीत में जाखड़ ने कहा कि परिवार ने अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ इस दुख को सहन कर रहे हैं, जो अत्यंत कठिन परिस्थिति है। उन्होंने कहा, यह लड़ाई सिर्फ रंधावा परिवार की नहीं, बल्कि पूरे पंजाब की इंसाफ के लिए है। जाखड़ ने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा का सारा नेतृत्व परिवार के साथ खड़ा है और जनता भी उनके साथ है। जाखड़ ने कहा कि भाजपा इस मामले में CBI जांच की मांग पर कायम है और सभी राजनीतिक दलों से समर्थन मांगा जाएगा। जिन नेताओं ने अब तक इस मांग का समर्थन नहीं किया, उनसे हस्ताक्षर लेकर सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। सुरक्षा के मुद्दे पर जाखड़ ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि परिवार को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए। जाखड़ ने भरोसा दिलाया कि भाजपा इस संघर्ष को जारी रखेगी और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा, ताकि पंजाब की जनता का कानून-व्यवस्था पर विश्वास पुनः स्थापित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *