झज्जर में SP दीप्ति गर्ग ने संभाली कमान:ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के निर्देश; बोलीं- महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएंगे

झज्जर में 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने पुलिस मुख्यालय में SP का कार्यभार संभाला। अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी से काम करना अनिवार्य होगा। एसपी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए जागरूकता अभियान भी तेज किए जाएंगे, ताकि समाज में सुरक्षा का माहौल मजबूत हो। सड़क सुरक्षा को पुलिस की अहम जिम्मेदारी बताया उन्होंने नशे के खिलाफ अभियान को तेज करने के निर्देश दिए। साफ कहा कि नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई के साथ-साथ आमजन को जागरूक करना भी जरूरी है। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए नियमों का सख्ती से पालन कराने और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सड़क सुरक्षा को पुलिस की अहम जिम्मेदारी बताया गया। एसपी बोलीं- अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति एसपी दीप्ति गर्ग ने साफ कहा कि किसी भी अपराध में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संवेदनशील और जवाबदेह बनें, ताकि पुलिस और आमजन के बीच विश्वास मजबूत हो। साथ ही लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *